-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुए अब करीब एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की एक के बाद एक शादी के बाद की नई-नई पिक्चर्स अब भी वायरल हो रही हैं। रविवार को दोनों की एक और नई पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पिक्चर में अनुष्का और विराट नजर आ रहे हैं। अनुष्का बेहद मुस्कुरा रही हैं तो वहीं विराट बेहद फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं। (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
इसे पहले अनुष्का अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट संग अपनी हनीमून की ये पिक्चर भी शेयर कर चुकी हैं।
-
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर से लोगों की हुई।
-
विराट और अनुष्का ने इटली में जाकर शादी रचाई। इस शादी में बेहद कम मेहमान शामिल हुए।
-
विराट और अनुष्का जल्द ही दिल्ली और मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी प्रति मेहमान पर एक हफ्ते में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसका मतलब करीब 44-45 करोड़ रुपये। विराट-अनुष्का ने देश के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की ड्रेसेज पहनी थीं। दोनों के डिजाइनर कपड़ों की कीमत ही करीब 1 करोड़ रुपये हो सकती है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को जो अंगूठी दी है, उसकी कीमत भी करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है।
-
विराट अनुष्का शादी के दौरान।
