-

अब्बास मस्तान काफी समय बाद मशीन नाम की एक नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रह हैं। इस फिल्म से निर्देशक अब्बास के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में दस्तक दे रहे हैं। फिल्म में मुस्तफा के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
-
फिल्म के पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। मंगलवार को फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया। फिल्म के टीजर में कियारा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर में रेसिंग कार भी दिखाई जा रही हैं। इससे पहले भी अब्बास मस्तान की फिल्म टार्जन दी वंडर कार भी कार पर आधारित ही फिल्म थी।
-
फिल्म के टीजर देखकर लगा रहा है कि फिल्म अब्बास मस्तान की सिगेनजर स्टाइल वाली थ्रिल होगी। अब्बास मस्तान बॉलीवुड के सबसे सफल संस्पेंस/ थ्रिल निर्देशक माने जाते हैं। इस निर्देशक जोड़ी ने खिलाड़ी, बाजीगर, अजनबी, रेस, रेस 2, एतराज जैसी सफल फिल्में बनाई है।
कियारा कि ये तीसरी फिल्म है। कियारा इससे पहले फगली और एम एस धोनी की बॉयोपिक फिल्म में साक्षी के रोल में नजर आ चुकी हैं। -
फिल्म के टीजर में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
-
फिल्म के टीजर में बताया जा रहा है कि क्लासिक लव स्टोरी विद ट्विस्ट।
-
मशीन 24 मार्च को रिलीज होगी।