-
पहलगाम में हुआ बड़े आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को भारत ने रोक दिया है। (Photo: PTI)
-
फिलहाल पूरा देश यही मांग कर रहा है कि पहलगाम में मारे गए भारतीयों की जान जाया नहीं जानी चाहिए। पाकिस्तान को इस बार ऐसा सबक सिखाए की भविष्य में ऐसी कायराना हरकत करने से पहले हजार बार सोचे। (Photo: PTI)
-
भारती का फैशन हो या फिर खान पान लगभग हर चीज पाकिस्तानी फॉलो करते हैं। यहां तक की फिल्में भी उन्हें भारतीय ही पसंद आती है। (Photo: Reuters)
-
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस हफ्ते फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है जिसे पाकिस्तान में सबसे अधिक बार देखा गया। इस लिस्ट में 5 भारतीय फिल्में शामिल हैं। पहली का नाम सुनकर तो हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो जाएगा। (Photo: Netflix)
-
5- टेस्ट
पाकिस्तानियों को सबसे अधिक पसंद आने वाली पांचवी इंडियन फिल्म टेस्ट है जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस तमिल स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म में आर. माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मीन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। (Photo: Netflix) -
4- आजाद
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते सबसे अधिक बार देखी गई चौथी भारतीय फिल्म आजाद है। अजय देवगन स्टारर फिल्म आजाद इसी साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। (Photo: Netflix) -
3- देवा
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते सबसे अधिक बार देखी गई तीसरी भारतीय फिल्म देवा है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा पाकिस्तान के ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। (Photo: Netflix) -
2- कोर्ट-स्टेट वर्सेस ए नोबडी
पाकिस्तान में दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्म कोर्ट-स्टेट वर्सेस ए नोबडी है। साल 2025 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया था जिसका असर पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। (Photo: Netflix) -
1- छावा
पाकिस्तान में सबसे अधिक बार देखे जाने वाले इस हफ्ते फिल्म छावा है। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म मराठा छत्रपती शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति शंभू जी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाए गया है कि कैसे वो मुगलों के सामने निडर होकर लड़ते हैं और पकड़े जाने पर भी औरंगजेब कैसे उनसे खौफ खाता है। (Photo: Netflix) दृश्यम से गोलमाल तक, Ajay Devgn की ये 9 फिल्में हैं साउथ की रीमेक
