
हिंदी सिनेमा में फिल्म इश्क विश्क से करिअर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर की रंगून हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। रंगून शाहिद के लिए उनके जन्मदिन का सबसे बेहतरीन उपहार साबित हो सकती है। क्योंकि यह फिल्म उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई है। बता दें कि आज शआहिद का जन्मदिन है। 25 फरवरी 1981 को जन्में शाहिद आज पूरे 35 साल के हो गए हैं। हर आम आदमी की तरह शाहिद की लाइफ में भी काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला है। -
शाहिद कपूर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता बल्कि वे एक अच्छे डांसर भी हैं।
-
शाहिद एक सेलिब्रिटी हैं जो चाहे विवाह जैसी फिल्म में जहां संजीदा अभिनय में अपनी सराहनीय भूमिका निभाते तो वहीं ये दिल मांगे मोर, इश्क विश्क और जब बी मैट जैसी फिल्मों में एक रोमांटिक किरदार में भी अच्छी भूमिका निभाते हैं। वहीं उनके हैदर किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। रंगून में उनका किरदार पहले से ही काफी सुर्खियों में है। लिहाजा पद्मावति में भी एक चैलेजिंग किरदार अदा करते नजर आने वाले हैं।
-
शाहिद कपूर अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री/ शास्त्रीय डांसर नीलिमा अज़ीम के पुत्र हैं। जब वे तीन साल के थे उनके माता-पिता का तलाक हो गया था । तलाक के बाद, वे अपनी माता के साथ रहते थे। उनके पिता और सौतेली माँ सुप्रिया पाठक के साथ भी अच्छे सम्बन्ध थे। शाहिद के नाना अनवर अज़ीम एक जाने माने मार्क्सवादी पत्रकार और बिहार से लेखक हैं।
-
शाहिद की एक बहन सना और एक भाई ईशान कपूर भी है, उनके भाई ने उनके साथ फ़िल्म वाह ! लाइफ हो तो ऐसी (2005) में काम किया है।
-
शाहिद ने अपने करिअर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम से की। शाहिद ने बॉलीवुड में सुभाष घई निर्मित ताल(1999) फिल्म से कदम रखा ।
-
लगभग 4 साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (2003) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार मिला। फिल्म फिदा (2004) और शिखर (2005) में किए गए अभिनय के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई।
-
बाद में उन्होंने जब वी मेट (2007) में भी इसी अभिनय के साथ सबको चौंका दिया। 2004 में शाहिद कपूर ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ डेटिंग शुरू की, जो उनसे तीन साल बाद अलग हो गईं। उनके अनुसार, उन दोनों के सम्बन्ध अच्छे रहे हैं, वे कहते हैं कि " मैं चाहता हूँ कि उसे (करीना) दुनिया में हर खुशी मिले। मैं उसका बहुत सम्मान करता हूँ। वह एक बहुत ही अच्छी लड़की है"।
-
फिल्म जब वी मेट से उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग में एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। फिल्म शिखर में शाहिद के अभिनय ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नामांकन के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार दिलाया।
-
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शाहिद कपूर का जन्म आज के दिन दिनांक 25 फरवरी 1981 को मुम्बई में हुआ था। शाहिद एक अच्छे कलाकार होने के साथ निजी जीवन में एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
-
शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी और 2016 में इस क्यूट कपल के घर मीशा का जन्म हुआ। शाहिद ने कहा आज वे अपनी बेटी कुछ और तस्वीरें शेयर करेंगे।
-
रंगून में शाहिद का लुक