-
मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। मुंबई में ये हमला आज से ठीक 16 साल पहले इसी दिन हुआ था। इस हमले से मायानगरी गोलियों और धमाकों से गूंज उठी थी। हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से शुरू हुआ आतंकियों का ये हमला ताजमहल होटल में जाकर खत्म हुआ था। (Photo: PTI)
-
भारत में 26 नवंबर 2008 एक ऐसी तारीख है जिसे याद कर हर किसी की आंखें गमगीन हो जाती हैं। इस दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर पाकिस्तान में प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने हमला किया था। इन आतंकवादियों ने मुंबई की भीड़-भाड़ वाली जगहों और प्रतिष्ठित इमारतों को निशाना बनाया था। (Photo: PTI)
-
26/11 आतंकी की आज बरसी है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी लोग इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली दे रहे हैं। इस आतंकवादी हमले पर कई फिल्में और वेब सीरीज भी बन चुकी हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े और क्रूर आतंकवादी हमले में से एक मुंबई अटैक पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। (Photo: Zee5)
-
होटल मुंबई (Hotel Mumbai)
मुंबई अटैक पर बनी फिल्म होटल मुंबई में अनुपम खेर और देव पटेल लीड रोल में हैं। ये फिल्म जी5 पर देख सकते हैं। (Photo: Zee5) पसंद आई Mr. Plankton की कहानी? नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 7 K-Drama भी आपको बना देंगे दीवाना -
मुंबई डायरीज (Mumbai Diaries 26/11)
मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर वेब सीरीज मुंबई डायरीज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये सीरीज भी 26/11 हमले पर आधारित है। (Photo: Prime Video) -
ताज महल (Taj Mahal)
साल 2015 में में एक फिल्म आई थी ताज महल जो एक फ्रेंच-बेल्जियम फिल्म थी। इस फिल्म में 26/11 अटैक में आतंकियों ने ताज महल पैलेस होटल पर जो हमला किया है उसे दिखाया गया है। इस फिल्म का प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
मेजर (Major)
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेजर’ मुंबई हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
स्टेज ऑफ सीज: 26/11 (State of Siege: 26/11)
स्टेज ऑफ सीज: 26/11 भी मुंबई अटैक पर आधारित वेब सीरीज है। इस सीरीज में अजमल कसाब का किरदार शोएब कबीर ने अदा किया था। ये वेब सीरीज 2020 में रिलीज हुई थी और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। (Photo: Zee5 -
द अटैक्स ऑफ 26/11 (The Attacks of 26/11)
मुंबई अटैक के 5 साल बाद सिनेमाघरों में ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें नाना पाटेकर और अतुल कुलकर्नी जैसे एक्टर अहम भूमिका में थे। इस फिल्म में आतंकी कसाब का किरदार संजीव जायसवाल ने निभाया था। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। (Photo: Jio Cinema) पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी? सुन्नी किसे मानते हैं अपना ‘खलीफा’?
