JAC Jharkhand Board Class 8th Result 2019: झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज (16 अप्रैल) को जारी कर दिया गया है। यह परिणाम JAC Class 8 Board Result 2019 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर देखा जा सकता है। वहीं छात्रों की मदद के लिए झारखंड बोर्ड ने एक वीडियो भी जारी किया है।
वीडियो से सीखें टिप्स : झारखंड बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट देखते वक्त छात्र काफी परेशान होते हैं। कई बार वे अपना रिजल्ट आसानी से चेक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बोर्ड ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है, जिसकी मदद से आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
National Hindi News, 16 April 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
11 बजे रिजल्ट जारी करने का किया था दावा : बता दें कि झारखंड बोर्ड की तरफ से मंगलवार (16 अप्रैल) को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी करने का दावा किया गया था लेकिन बोर्ड दावे में फेल साबित हुआ और नतीजे दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास जारी किया गया।
करीब 5.5 लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा : गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में 5.5 लाख से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले झारखंड बोर्ड ने 9वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी किया था।
JAC 8th Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
8वीं कक्षा के छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स झारखंड अकैडमिक काउंसिल (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jac.nic.in पर जाना होगा।
- यहां उन्हें class 8th board examination Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें छात्रों को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा।
- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां से रिजल्ट का प्रिंट या उसे डाउनलोड किया जा सकता है।