पुर्तगाल ने यूरो 2016 का फाइनल मैच सोमवार को जीत लिया। उसने फ्रांस को 1-0 से हराकर यूरोपियन फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। ये पुर्तगाल की पहली बड़ी खिताबी जीत है लेकिन फ्रांस तीसरी बार यूरो चैंपियन बनने से चूक गया। निर्धारित 90 मिनटों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला गोल रहित रहा।

रोमांत से भरे इस फाइनल मैच में अंतिम समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी लेकिन बाद में पुर्तगाल ने फ्रांस पर गोल दागकर यह खिताब जीत लिया। पुर्तगाल ने पहली बार यूरोपियन चैंपियशिप जीती है। इस तरह पुर्तगाल ने पहली बार एक महत्वपूर्ण फुटबाल टाइटल जीता।

(Source: Reuters)
(Source: Reuters)

मैच के दौरान पुर्तगाल टीम के कप्तान और शानदार खिलाड़ी रोनाल्डो क्रिस्टियानो चोट लगने के कारण फर्स्ट हाफ में मैच से बाहर हो गए। दूसरे हाफ में भी निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो सका। फैसला न होने पर अतिरिक्त समय दिया गया। मैच के 109 वें मिनट में पुर्तगाल के एदर ने शानदार गोल करके जीत अपने हिस्से में कर ली।