इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आंध्र प्रदेश में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक के साथ एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करने करते ही 21 लाख रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने बताया कि रिटायर टीचर को व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला था और उस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका बैंक अकाउंट हैक हो गया और उसके खाते से सारे पैसे चुरा लिए गए।

अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर के रेडेप्पनईडू कॉलोनी की रहने वाली वरलक्ष्मी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार एक संदेश मिल रहा था कि ‘खाते से पैसा काट लिया गया है’। उन्‍होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि उसका खाता हैक कर लिया गया था और उसके खाते से 21 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। रिटायर टीचर ने इसकी शिकायत साइबर सेल को की है।

पुलिस ने एक और घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि बैंक खाता हैकिंग साइबर अपराधों के लिए आम हो चुका है। साइबर अपराधी व्हाट्सएप नंबरों के लिंक भेज रहे हैं और अकाउंट हैक कर रहे हैं और उनके जरिए पैसे निकाल रहे हैं। साइबर अपराधियों ने हाल ही में मदनपल्ले के एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी ज्ञानप्रकाश के खाते से ​​12 लाख रुपए की चोरी की है। दो टाउन पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना पर मामला दर्ज किया।

वहीं हरियाणा के पंचकूला की एक गेमिंग कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने हाल ही में साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि एक ऐप यूजर ने उनके साथ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। हालाकि जैसे ही लेन-देन का पता चला, शिकायतकर्ता ने उपयोगकर्ता से बात की, जिसने पैसे देने से इनकार कर दिया और अपना फोन बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी का पता चलने के बाद, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर एक शिकायत की गई थी। पीड़ित द्वारा 1930 को ‘गोल्डन ऑवर्स’ में तत्काल सूचना प्रदान करने के परिणामस्वरूप लेनदेन को फ्रीज करके धोखाधड़ी की राशि प्राप्त कर ली गई है।

धोखाधड़ी होने के तुरंत बाद क्‍या करना चाहिए

अगर आपके जानने में कोई ऐसी घटना हो जाती है तो नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करके शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही लोकल पुलिस स्‍टेशन में जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं साइबर सेल से भी संपर्क कर सकते हैं।

इन चीजों को लेकर रहें सतर्क

साइबर अपराधों के लिए व्‍हाट्सऐप पर लिंक भेजकर ठगी करना आम हो चुका है। व्‍हाट्ऐऐप के आए लिंक पर क्लिक करने और पर्सनल डाटा शेयर करने से आपकी पूरी जानकारी चुरा ली जाती है, जिसके अपराधी आपके बैंक खाते में पहुंच बना लेते हैं और कुछ समय में पैसे अकाउंट से गायब हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी फ्रॉड वाले मैसेज पर भी क्लिक नहीं करना चाहिए। ओटीपी या कोई भी पर्सनल जानकारी किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए।