भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज भारतीय टीम ने वो कर दिखाया है जिसकी शायद ज्यादा लोगों को उम्मीद नहीं थी। भारतीय टीम की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल भी प्रभावित हुए। उन्होंने टीम के डिफेंस की तारीफ करते हुए गोलकीपर सविता पूनिया को ‘ग्रेट वाल ऑफ इंडिया’ बताया है।
आपको बता दें भारतीय टीम ने गुरजीत कौर के एकमात्र गोल और गोलकीपर सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को अंतिम-8 मुकाबले में 1-0 से हराया। ये भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत थी जिसको लेकर देशभर से बधाई और कई संदेश आ रहे हैं।
Well done @TheHockeyIndia !! Was a tough #Hockey match, but your defence held out until the end. @savitahockey, the ‘Great Wall of India’ – could not be beaten! Best of luck in the semi & grand finals.
#TeamIndia #TokyoTogether #IndiaKaGame https://t.co/ZftxM0mUtY pic.twitter.com/eqai47XR0g— Barry O’Farrell AO (@AusHCIndia) August 2, 2021
इसी बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने महिला हॉकी टीम की जीत के बाद चक दे इंडिया फिल्म का एक गाना गुनगुनाया है। उन्होंने हालांकि ये गाना गाया नहीं है बल्कि अपने ट्विटर पेज पर इसकी कुछ लाइनें लिखते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।
#WomenInBlue did it!
Great show of tenacity, resilience and confidence!
Congratulate the Indian Women’s Hockey team for cruising into the semifinal of #Hockey in #Tokyo2020. I am sure, you will succeed in the next game too. My best wishes! #Olympics #IND #TeamIndia #Cheer4India pic.twitter.com/FEPL45Cwtw
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 2, 2021
History created!!
Wohoo! Our girls rock!
minute, ye minute hum hamesha yaad rakhenge.
The Indian Women’s Hockey team are through to the semis.#INDvsAUS#hockeyindia#Tokyo2020#TeamIndiana#TokyoTogether#ChakDeIndia#Hockey#Cheer4India pic.twitter.com/ICfDKC4nEf
— Manoj Mohanty (@iam_manoj___) August 2, 2021
वहीं ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल तो इस जीत से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने ट्विटर पर टीम के डिफेंस की तारीफ तो की ही, इसके अलावा टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को ‘Great Wall Of India’ भी कहा।
QFSF
चुटकी कोई काटो न है हम तो होश में
क़दमों को थामो यह है उड़ते जोश में
बादल पे पाँव है, या छूटा गाँव है
अब तो भई चल पड़ी अपनी यह नाव है
History in Tokyo!! Congratulations Indian women’s team!! So so proud #GoForGold #Teamindia #Tokyo2020 #Olympics pic.twitter.com/flzwzF2iPh— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 2, 2021
Here comes the
Real life Kabir Khan aka #ShahRukhKhan #Olympics #Hockey pic.twitter.com/JNnYQHZOmD— VEER (@EVASIVEVEER) August 2, 2021
हॉकी इंडिया ने अपने ट्विटर पेज पर भारत की इस जीत के बाद लिखा कि ये 60 मिनट हम हमेशा याद रखेंगे। कुछ फैंस भी भारत की इस जीत से काफी उत्साहित हैं। कई लोग एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें चक दे इंडिया फिल्म के एक्टर शाहरुख खान के रील लाइफ रोल कबीर खान से भी रिलेट किया जा रहा है।
निश्चित ही भारतीय महिला हॉकी टीम की ये जीत ऐतिहासिक है। जिस तरह से टीम ने शुरुआती तीन पूल स्टेज के मुकाबले हारने के बाद वापसी की है वो काबिल-ए-तारीफ है। अब सेमीफाइनल में रानी रामपाल के नेतृत्व वाली इस जांबाज टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से 4 अगस्त को होगा।