साल 2025 खत्म होने वाला है। दुनियाभर के लोग भी नए साल का इंतजार कर रहे हैं। इस सबके बीच साल 2025 में ऐसे कई राजनेता रहे जो मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे। इन नेताओं में भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक शामिल हैं। आइए, जानते हैं साल 2025 में किन 5 राजनेताओं ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं की लिस्ट में टॉप पर हैं। पीएम मोदी 11 साल से ज्यादा के कार्यकाल के बाद भी घरेलू स्तर पर लोकप्रिय बने हुए हैं। उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 71% है और एक दशक स भी अधिक ए कार्यकाल के बादभी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची

जापानी प्रधानमंत्री इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें अक्सर जापान की “लौह महिला” कहा जाता है। वह दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या थीं और उनकी हत्या के बाद सत्ता संभाली। ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 61% है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। ​​वह गरीबी में पले-बढ़े और बाल श्रमिक के रूप में काम किया इसलिए उन्हें अक्सर “श्रमिक वर्ग का नायक” कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 56% है।

पढ़ें-  भारत में 2025 में हुई ये 10 बड़ी घटनाएं

अर्जेंटीना के धुर दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलेई की लोकप्रियता अधिक है। उन्होंने हाल ही में मध्यावधि चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की। दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 55% है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

मार्क कार्नी ने 14 मार्च, 2025 को जस्टिन ट्रूडो से पदभार ग्रहण किया और जल्द ही उन्होंने अचानक चुनाव कराए। दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 48% है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज महंगाई भत्ता, सामाजिक समावेश और क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के कारण लोकप्रिय बने हुए हैं। उनकी व्यावहारिक शासन शैली उन मतदाताओं को आकर्षित करती है जो वैचारिक टकराव के बजाय संतुलन चाहते हैं। उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 47% है।

क्लाउडिया शाइनबीम मेक्सिको की पहली यहूदी राष्ट्रपति हैं। देश की सबसे लोकप्रिय नेता होने के बावजूद, नवंबर 2025 में मिचोआकान के मेयर कार्लोस मांज़ो की हत्या के बाद, उनके प्रशासन को विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 45% है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉपुलैरिटी रेटिंग में हाल ही में गिरावट आई है। उनकी इमिग्रेशन पॉलिसी और नेशनल गार्ड की तैनाती के खिलाफ अमेरिकी नागरिकों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और धरने हुए थे, जिसने उनकी लोकप्रियता को कम कर दिया है। दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 43% है।

पढ़ें- 2025 में सुप्रीम कोर्ट के 10 बड़े फैसले