Worli (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, वर्ली विधानसभा सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की जीत हो गई है। उनके खिलाफ मिलिंद देवड़ा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस सीट पर हुआ मुकाबला काफी रोचक माना गया। आज चुनावी परिणाम सामने आ रहे हैं, पहले कुछ चरण में आदित्य ठाकरे आगे चल रहे थे लेकिन अब बाजी पलट गई थी। मिलिंद देवड़ा 597 वोटों से आगे हो गए थे और अब एक बाद फिर आदित्य ने उन्हें पछाड़ दिया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा के एक लिए एक चरण में वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। मिलिंद देवड़ा इस समय राज्यसभा सदस्य हैं और मुंबई साउथ से तीन बार सांसद रह चुके हैं। देवड़ा को लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ली को संभालने का काम सौंपा गया था।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

आदित्य का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वर्ली विधानसभा में यूबीटी को मात्र 6500 वोटों की लीड मिली। देवड़ा और आदित्य ठाकरे को मनसे के संदीप देशपांडे का भी सामना करना पड़ेगा।

इस बार कौन हैं प्रत्याशी?

वर्ली (Worli Vidhan Sabha) विधानसभा चुनाव-2024 का मुकाबला काफी रोचक रहा। यहां उद्धव ठाकरे के बेटे और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे का मुकाबला शिवसेना (शिंदे) के मिलिंद देवड़ा से था।

विधानसभा चुनाव-2024
उम्मीदवारपार्टीवोट
1आदित्य ठाकरे

शिवसेना (UBT)
2मिलिंद देवड़ा
शिवसेना

विधानसभा चुनाव-2019 में क्या रहे थे परिणाम

वर्ली विधानसभा (Worli (Maharashtra) Vidhan Sabha) पर 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के आदित्य ठाकरे ठाकरे ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 60625 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे एनसीपी के सुरेश माने को 21821 वोट मिले थे। इस सीट पर इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा वीबीए के गौतम अन्ना गायकवाड़ को सिर्फ 6572 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव-2019
उम्मीदवारपार्टीवोट
1आदित्य ठाकरे
शिवसेना

60625
2सुरेश माने
एनसीपी21821
3गौतम अन्ना गायकवाड़वीबीए6572

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से 2019 में चुनाव लड़े और 67,427 वोटों से जीत भी हासिल की। तब महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच में अलायंस था। उन्होंने एनसीपी के प्रत्याशी सुरेश माणे को करारी शिकस्त दी थी। पिछले इलेक्शन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी आदित्य के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। जीत के बाद आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं।

Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 LIVE