दिल्ली में सोमवार की सुबह असामान्य रूप से गर्म रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज़्यादा था। यह पिछले छह सालों में सितंबर महीने की सबसे गर्म सुबह थी। शहर में इससे पहले सितंबर में सबसे ज़्यादा न्यूनतम तापमान 2019 में 12 सितंबर को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में दिन में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस मौसम के औसत से 3 डिग्री ज़्यादा था और पिछले दो सालों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था। हालांकि इस सितंबर में उत्तर-पश्चिम भारत में 42% अधिक बारिश हुई लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर को दिल्ली से वापस लौट गया जो 2002 के बाद सबसे जल्दी वापसी थी। उसके बाद से गर्मी और बढ़ गई है। मानसून की जल्दी वापसी के बाद, असामान्य रूप से ज़्यादा तापमान के चलते दिन में ज़्यादा गर्मी हुई और हवा में नमी ज़्यादा होने से रात में ठंड कम हुई।

दिन में हवा में नमी 56% से 76% के बीच रहने से हवा में मौजूद नमी सतह के पास गर्मी को रोकने के लिए शील्ड की तरह काम करती रही। पूर्वी हवाओं के कारण नमी का स्तर बढ़ा रहा। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शहर में 20 kmph तक की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल रही थीं। हवा की दिशा में बदलाव से उत्तर भारत में खेतों में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं को रोककर वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

ढ़ें- दिल्ली से सटे हरियाणा में भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग घर से निकले

क्या अब दिल्ली के तापमान में गिरावट होगी?

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह वायु गुणवत्ता सामान्य रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में भी गिरावट होने की उम्मीद है। आईएमडी ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मंगलवार और बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 5 अक्टूबर तक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान धीरे-धीरे कम होगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन 12 जगहों पर वापस घूमने जा पाएंगे पर्यटक