महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई में हुई पार्टी की मीटिंग में पूर्व मंंत्री शशिकांत शिंदे को पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। शशिकांत शिंंदे साल 2009 से 2014 तक कोरेगांव विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वह जयंत पाटिल की जगह लेंगे।
लोकसत्ता डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जिस मीटिंग में शशिकांत शिंदे को महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, उसमें शरद पवार, जयंत पाटिल, जितेंद्र अव्हाण सहित पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद शशिकांत शिंद ने मीडिया से कहा कि वो महाराष्ट्र के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि वो राज्य में हर समस्या और अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।
पीटीआई की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष के लिए शशिकांत शिंदे के नाम का प्रस्ताव पूर्व मंत्री अनित देशमुख नऔर अमोल कोल्हे व सुनील भुसारा ने रखा। इसके बाद उनके नाम की घोषणा शरद पवार ने की।
कौन हैं शशिकांत शिंदे?
शशिकांत शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य हैं। वह सतारा जिले के हुमगांव के रहने वाले हैं। साल 1963 में जन्में शशिकांत शिंदे को माथाडी कामगारों का बड़ा नेता माना जाता है। वह साल 1999 में पहली बार सतारा के जावली से विधायक चुने गए। वह 2009 से 2014 तक कोरेगांंव के विधायक भी रह चुके हैं। साल 2019 में वह कोरेगांव से चुनाव हारे। साल 20024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा।
थोड़े अंतर से लोकसभा चुनाव हारे थे शशिकांत शिंदे
साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में शशिकांत एनसीपी शरद पवार के टिकट पर सतारा लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें 5,38,363 वोट हासिल हुए जबकि उनके सामने चुनाव लड़े बीजेपी के उदयराजे भोसले को 5,71,134 वोट मिले। इस चुनाव में शशिकांत शिंदे को 32,771 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी संजय कोंडिबा को 37,062 वोट मिले। यह हार और जीत के अंतर से ज्यादा था।