Who is Riya Barde: बांग्लादेशी अडल्ट फिल्म स्टार रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिया अरविंद बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है। उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में रिया बर्डे के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले ही रिया बर्डे की पहचान को लेकर जांच शुरू की गई थी। उनके जन्म प्रमाणपत्र,स्कलू लीविंग सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में अलग-अलग जन्म स्थान लिखे हुए थे। किसी में पश्चिम बंगाल का नॉर्थ 24 परगना, किसी में हुगली तो किसी में अमरावती जिले का अचलपुर बताया गया था।

‘आज की रात ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी’, जम्मू की रैली में प्रधानमंत्री बोले- आतंकियों को पता है मोदी पाताल से ढूंढ निकालेगा

रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही पर फर्जी एजुकेशन प्रमाणपत्र और पासपोर्ट भी बनवाने का आरोप है। इस सप्ताह महाराष्ट्र में 8 अन्य लोगों को भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। बांग्लादेश के नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

रिया बर्डे कौन हैं?

रिया बर्डे के पिता का नाम अरविंद बर्डे है। वो पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रिया अरविंद बर्डे के रूप में पहचानी जाने वाली बांग्लादेशी पोर्न स्टार को आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है । रिया बर्डे अपनी मां अंजलि बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, भाई रविन्द्र/रियाज शेख और बहन रितु/मोनी शेख के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसकी मां ने कथित तौर पर अमरावती के अरविंद बर्डे से शादी की थी ताकि वे देश में ही रह सकें। हालांकि, रिया के मां-बाप कतर में रहते हैं।

पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि रिया बर्डे एक एडल्ट फिल्म अभिनेत्री थी, जिसे राज कुंद्रा प्रोडक्शन्स द्वारा किए गए प्रोजेक्ट्स में काम मिला था। उसने कई फिल्मों में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के साथ भी काम किया था। फिल्म साइट आईएमडीबी के अनुसार वह आमरस (2023) नामक फिल्म में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। रिया बर्डे को पहले भी अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत वेश्यावृत्ति से संबंधित एक मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।