Manipur High Court Chief Justice: जस्टिस कृष्णकुमार मणिपुर हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। मणिपुर हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस कल यानी गुरुवार को रिटायर हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 नवंबर को जस्टिस कृष्णकुमार की नियुक्ति की सिफारिश की थी।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए जस्टिस डी. कृष्णकुमार जो मद्रास हाई कोर्च के जज हैं। उनको मणिपुर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करते हैं। जो वर्तमान में मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की 21.11.2024 को सेवानिवृत्ति के बाद होंगे। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’

बता दें, मणिपुर हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल कल (21 नवंबर) न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 नवंबर को एक प्रस्ताव द्वारा न्यायमूर्ति कृष्णकुमार को उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Exit Poll LIVE: महाराष्ट्र-झारखंड में इस बार किसकी होगी सरकार? बताएंगे एग्जिट पोल

कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया था, “वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव है, जो वर्तमाYOन मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति पर पद छोड़ने की तिथि से प्रभावी होगा।”

न्यायमूर्ति कृष्णकुमार को 7 अप्रैल, 2016 को मद्रास उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे 21 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वे मद्रास उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं और पिछड़े समुदाय से आते हैं। उच्च न्यायालय में पदोन्नत होने से पहले, उनके पास संवैधानिक कानून में विशेषज्ञता के साथ सिविल, संवैधानिक और सेवा मामलों को संभालने का व्यापक अनुभव है।