Who is Aviva Baig? गांधी परिवार के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान गांधी जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेहान अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से शादी करेंगे।
कितने सालों से एक दूसरे को जानते रेहान-अवीवा?
आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और अवीवा बेग की सगाई पहले ही हो चुकी है। यह सगाई समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा पिछले करीब सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, और दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई कर दी गई।
कौन है अवीवा बेग?
अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का रहने वाला है। अवीवा खुद एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और ‘Atelier 11’ की को-फाउंडर भी हैं। उनकी फोटोग्राफी का काम कई प्रदर्शनियों में देखा जा चुका है। बताया जाता है कि उन्होंने इंडियन आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम के तहत एक बड़ी प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया था। वह पिछले कई सालों से आर्ट और क्रिएटिव इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
कौन है रेहान गांधी?
वहीं, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान गांधी की बात करें तो उनकी उम्र 24 साल है। रेहान भी एक विजुअल आर्टिस्ट हैं और ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी एक सोलो एग्ज़िबिशन कर चुके हैं। उन्हें फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में खास दिलचस्पी है।
