What is National Mourning: आर्थिक सुधारों के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। पूर्व पीएम के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। केंद्र सरकार ने पहले से तय आज के सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। पूरे देशभर में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। आइए अब जानते हैं कि राष्ट्रीय शोक क्या होता है और अगर यह घोषित होता है तो क्या स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होती है या नहीं।
जब देश में किसी बड़े नेता, कलाकार या किसी फेमस शख्सियत का निधन हो जाता है जिसने अपनी जिंदगी में राष्ट्र के लिए अहम काम किया होता है तो उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है। देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा पहले भारत सरकार करती थी, लेकिन नियमों में कुछ बदलाव हुआ है। अब राज्य सरकार भी राजकीय शोक का ऐलान कर सकती हैं। देश के सभी राज्य अब खुद यह तय कर सकते हैं कि किसे राजकीय सम्मान देना है।
क्या स्कूलों-कॉलजों और सरकारी दफ्तरों की होती है छुट्टी
अब राजकीय शोक घोषित होने पर छुट्टी की बात करें तो किसी भी स्कूल या सरकारी दफ्तर में हॉलिडे नहीं होता है। भारत सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राजकीय शोक के दौरान कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। इन नियमों के मुताबिक, अगर कोई राष्ट्रपति या पीएम पद पर है और उस समय उसका निधन हो जाता है तो ऐसी परिस्थिति में छुट्टी घोषित की जाएगी। हालांकि, केंद्र या राज्य सरकार चाहें तो छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।
अर्थशास्त्री, RBI गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री…
राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा
राजकीय शोक के दौरान फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार विधानसभा, सचिवालय समेत अहम कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोई भी औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है। इस दौरान सिर्फ खास काम किए जाते हैं। राष्ट्रीय शोक, राजकीय शोक का खास पहलू राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि भी है।
कितने दिन का हो सकता है शोक
बता दें कि राज्य सरकार अपनी सुविधा और शख्सियत के अनुसार राजकीय शोक की घोषणा करती हैं। इसको उदाहरण के तौर पर देखें तो जब समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था तो तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। वहीं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। कांग्रेस के भीतर विरोध और आर्थिक चुनौतियों के बीच मनमोहन सिंह ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट का बचाव कैसे किया? पढ़ें पूरी खबर…