Weather Update Today: देश के कई राज्यों में तापमान अचानक गिरने लगा है। यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ठंड का असर दिखाई देने लगा है। घाटी में कई जगहों पर तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में 12 से 17 सितंबर के बीच न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं न्यूनतन तापमान 8 डिग्री तक रहेगा।
दिल्ली में रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से 3 डिग्री कम रहा। इससे पहले शनिवार को 8.5 और रविवार को 8.3 डिग्री न्यूनतन तापमान दर्ज किया गया। लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय ने क्षेत्र में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सफदरजंग से थोड़ा कम और पालम हवाईअड्डा वेधशाला अन्य दो की तुलना में थोड़ा अधिक मापा जाता रहा है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत के तापमान में 15 दिसंबर तक और गिरावट आने की आशंका जताई है।
यूपी में 10 डिग्री तक गिरा पारा
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 16 और 17 दिसम्बर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।