Delhi Weather Report, 20 December: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है। मंगलवार सुबह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है और स्थिति ऐसी ही रहेगी।
इन राज्यों में छाया घना कोहरा
मौसम विभाग (IMD) की प्रेस रिलीज के अनुसार, “पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ (Punjab, Haryana & Chandigarh) में बहुत घना कोहरा छाया रहा और आने वाले दिनों में कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश (Delhi, Himachal Pradesh and Uttar Pradesh) में अगले 3 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। जबकि अगले 2 दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।”
इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेलसियस
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान (North Rajasthan) में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेलसियस तक गिर सकता है। जबकि इन राज्यों में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इस साथ ही पहाड़ी राज्यों में भी ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हिमाचल (Himachal Pradesh) में अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाएं चल सकती हैं।
IGI airport पर औसतन कितने दिन रहता है घना कोहरा, देंखे टेबल

IGI Airport पर विजिबिलिटी कम
बता दें कि मंगलवार सुबह आईजीआई हवाईअड्डे (IGI airport) पर विजिबिलिटी करीब 150-200 मीटर तक गिर गई। जब विजिबिलिटी 199 मीटर से 50 मीटर होती है, तो आईएमडी इसे ‘घने’ कोहरे के रूप में वर्गीकृत करता है। आईएमडी के वैज्ञानिक आर के जेनामणि के अनुसार मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में आमतौर पर लगभग सात रातें और औसतन 41 घंटे तक घना कोहरा रहता है।
मछुवारों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह
एक कम दबाव (Low Pressure Area) का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूर्वी भूमध्य रेखा हिंद महासागर (East Equatorial Indian Ocean) पर स्थित है। अगले दो दिनों में समुद्री हवाओं के धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण अगले तीन-चार दिनों तक मछुवारों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।