मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड महसूस हो रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद जहां मौसम एक बार ठंडा हुआ है। वहीं आईएमडी ने बताया है कि आज और कल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आंधी-ओलावृष्टि साथ बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को मौसम के इस मिजाज में लगातार बदलाव की वजह कहा जा रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6-7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। 29 फरवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। दक्षिणी राज्यों की बात करें तो केरल और तमिलनाडु में मौसम नॉर्मल रहेगा।

IMD के मुताबिक आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी बारिश हो सकती है। राजस्थान के भी राजधानी जयपुर सहित 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर, जोधपुर, पाली, टोंक, सवाई माधोपुर जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बात करें अगर उत्तर प्रदेश की तो यहां भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। देलखंड और प्रयागराज क्षेत्र के आसपास अधिक बारिश होने की संभावना है। बारिश का असर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी रहेगा। हल्की बारिश से पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने के पूरे आसार हैं।