Weather Forecast Updates: उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में गलन भरी सर्दी का सिलसिला जारी है।आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। पछुआ हवा चलने से गलन महसूस की गयी। इस दौरान राज्य के कानपुर, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा।
हालांकि इसी अवधि में गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ मण्डलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।पिछले 24 घंटों के दौरान बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। जगह—जगह लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आये।
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा गिर सकता है।

Highlights
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया कि दक्षिण के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और उत्तर के कूपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के भीतर घाटी में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
कश्मीर में बृहस्पतिवार को धूप खिली लेकिन अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों पर रात में ताजा बर्फबारी हुई वही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।उन्होंने कहा कि घाटी में सुबह धूप खिली लेकिन कई स्थानों पर तापमान जमावंिबदु से नीचे ही रहा।उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा सात डिग्री घटकर न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा।
उत्तर प्रदेश में मौसम 27 जनवरी तक शुष्क बना रहेगा। 28 और 29 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों में बारिश होने की संभावना है। नजीबाबाद, सरहपुर से लेकर लखनई, कानपुर तक कही जगह हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने और खुशनुमा मौसम होने के बाद एक बार फिर से राज्य के लोगों को बारिश और बर्फबारी का सितम झेलना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्साें में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। खास बात है कि आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा। यानी शहर में आज वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होगा। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जो 24 जनवरी की रात उत्तर भारत में अपना प्रभाव फिर से दिखाएगा। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने ये जानकारी दी है।
उत्तर भारत में सर्दियों की लगातार बारिश का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा और पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते ठंडी और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में चलने लगी हैं और आज इन हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। इससे न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की अभी और गिरावट हो सकती है, यानी सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि हवाएं चलने के कारण कोहरा नहीं रहेगा।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मरम्मत का काम बाधित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को तीसरे दिन भी प्रभावित है। कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग को ताजा हिमपात और मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार हुआ लेकिन पंथियाल, मोमपस्सी और डिगडोल में भूस्खलन की कई घटनाएं होने के कारण सड़कों पर फिसलन होने से मरम्मत का काम बाधित हुआ।