Weather Forecast Updates: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ घना कोहरा बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज आसमान साफ रहेगा और धूप छाई रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार यानी आज घना कोहरा छाया रहेगा।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मध्यम ही बना रहेगा। पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी ज्यादातर इलाकों में धूप ही छाई रहेगी, रात के तापमान में गिरावट होगी। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक ओडिशा और इसके साथ लगे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज होगी। इसके अलावा बांग्लादेश पर बना चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड पर तेज बारिश दे सकता है।।

Live Blog

19:53 (IST)02 Feb 2020
कश्मीर में ठंड से यातायात प्रभावित

जम्मू में रविवार को घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण जम्मू हवाईअड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब दृश्यता के कारण दो उड़ानें रद्द कर दी गई और सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच की सात उड़ानों का समय बदल दिया गया।
हालांकि दिन में परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
डोडा जिले में बर्फ से ढंका हुआ इलाका भदरवाह शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू का सबसे ठंडा स्थान रहा। रियासी जिले में वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कटरा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

17:53 (IST)02 Feb 2020
राजधानी दिल्ली में कोहरा और सर्दी जारी रहने के आसार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्य भारत के राज्यों पर मौसम करवट लेने वाला है। कई राज्यों में आने वाले दिनों में होगी बारिश। राजधानी दिल्ली में कोहरा और सर्दी जारी रहने के आसार।

16:49 (IST)02 Feb 2020
असम और नागालैंड में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि असम और नागालैंड में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

14:58 (IST)02 Feb 2020
अगले 48 घंटों के दौरान घने कोहरे के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान, राजस्थान के उत्तरी मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दक्षिणी राजस्थान में कोहरा छाने की संभावना कम ही है। इस बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तापमानों में बढ़त देखी जाएगी।

14:31 (IST)02 Feb 2020
राजस्थान के मौसम का हाल जानिए

राजस्थान में रविवार को भी शीतलहर जारी है। सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि डबोक में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चुरू, पिलानी, गंगानगर, वनस्थली और कोटा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.6, 5.1, 6.4, 7 और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तपमान 8.4, 8.8, 9.4, 9.6 और 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है।

13:15 (IST)02 Feb 2020
राजस्थान के मौसम का हाल जानिए

राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का कहर अभी भी जारी है हालांकि कुछ जगहों पर रात को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। बीती रात सीकर 3 .5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार चूरू, डबोक, अजमेर, पिलानी और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 6.3, 6.4, 7.3, 7.9 और 8.1 डिग्री सेल्सियस जबकि सवाईमाधोपुर, कोटा, बाड़मेर और फलोदी में क्रमश: 9, 9.9, 10.9 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा।

12:37 (IST)02 Feb 2020
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह काफी सर्द रही और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम कार्यालय के अनुसार आकाश साफ रहेगा और हवाएं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता 223 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जो ‘खराब’ श्रेणी में आती है।

11:45 (IST)02 Feb 2020
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल जानिए

राजधानी समेत प्रदेश भर में एक हफ्ते के अंतराल के बाद मौसम ने करवट बदल दी है। लोगों को ठंड अधिक महसूस हो रही है। बिलासपुर में तो शीतलहर के हालात बन गए हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रिकार्ड किया गया है, जो बिलासपुर में ही आता है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी भाग के एक या दो स्थानों में पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

10:06 (IST)02 Feb 2020
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

मध्य प्रदेश में आसमान साफ और रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं दिन में भी सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहेंगे। सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बरसात भी होगी।

09:13 (IST)02 Feb 2020
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तीन फरवरी को प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा रहेगा।

08:40 (IST)02 Feb 2020
Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

पहाड़ी क्षेत्रों से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिर गया। हालांकि दिन में धूप खिली रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक पहाड़ी क्षेत्रों से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

07:36 (IST)02 Feb 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल