Weather Forecast Today, Temperature: कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहलगाम में तापमान शून्य से 14.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां पर अधिकतम तापमान भी शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। हालांकि, यह गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक है। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में न्यूनतम तामपान क्रमश: 3.4 डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस समय कश्मीर घाटी ‘‘ चिल्लई कलां’’ की चपेट में है। यह 40 दिनों की अवधि है जिसमें सबसे अधिक ठंड पड़ती है। यह अवधि 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक होती है। इसके बाद 20 दिन का ‘‘चिल्लई कुर्द’’ और उसके बाद 10 दिन का ‘‘चिल्लई बच्चा’’ का दौर आता है।

उत्तर भारत में शीत लहर का दौर जारी है, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में सर्द हवाएं चल सकती हैं, वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक-दो दिन कोल्ड डे रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को धूप खिली हुई है, लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी के लिए ताजा ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है।

 

Live Blog

21:58 (IST)10 Jan 2020
Gangotri, Uttarakhand, IndiaWeather Forecast: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

बर्फबारी थमने के बाद भी गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे चार दिन से बंद है। इलाके में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम चुका है। इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

20:59 (IST)10 Jan 2020
Gurugram, Haryana, India Current Weather: गुरुग्राम में ऐसा है मौसम, जानें कितना है तापमान

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 9 बजे का तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 12 बजे तक तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

20:18 (IST)10 Jan 2020
Dehradun, Uttarakhand, India Weather Forecast: बर्फ से ढंकी सड़कें साफ

उत्तराखंड में धूप निकलने से बर्फ से ढंकी सड़कों को साफ करने के काम ने तेजी पकड़ी। चिन्यालीसौड में धरासू-जोगाट मोटर रोड, मोरी-सांकरी रोड और आराकोट-नाकोट मोटर रोड, रिखणीखाल-थलीसैंण, थलीसैंण मार्चुला और मार्चुला-सतपुली आदि मार्गों को आज साफ करके उन पर दोबारा यातायात शुरू कर दिया गया।

19:32 (IST)10 Jan 2020
Dehradun, Uttarakhand, India Weather Forecast: उत्तराखंड में मिली ठंड से हल्की राहत

उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप निकली, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से खासी राहत मिली जबकि पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। नैनीताल और मसूरी आदि पसंदीदा पर्यटक स्थलों पर निकली धूप से वहां बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे सैलानियों को भी काफी राहत मिली। चार दिनों की बर्फबारी और बारिश के बाद कल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुल गया था और धूप निकली थी।

18:58 (IST)10 Jan 2020
कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहलगाम में तापमान शून्य से 14.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां पर अधिकतम तापमान भी शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। हालांकि, यह गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक है।

18:01 (IST)10 Jan 2020
Nainital, Uttarakhand, India Weather Forecast: नैनीताल में तामपान 3 डिग्री

नैनीताल में शाम 6 बजे का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 2 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 9 बजे तक तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बर्फबारी के बाद कई सड़कें अभी भी ब्लॉक हैं, बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जाना बाकी है।

17:04 (IST)10 Jan 2020
Manali, Himachal Pradesh, Current Weather: मनाली में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस

मनाली में शाम पांच बजे का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 3 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 9 बजे तक तापमान में मानइस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। मनाली में बर्फबारी के बाद कई सड़कें अभी भी ब्लॉक हैं, बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जाना बाकी है।

16:20 (IST)10 Jan 2020
Delhi, Delhi, India Daily Weather: दिल्ली में रात 2 बजे तक इतना गिरेगा तापमान

दिल्ली में शाम साढ़े चार बजे का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 14 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 2 बजे तक तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 97 फीसदी दर्ज की गई।

15:41 (IST)10 Jan 2020
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी

विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

14:45 (IST)10 Jan 2020
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में होगी बारिश

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में रविवार और सोमवार को फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश का अनुमान है। 13 जनवरी को पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

13:26 (IST)10 Jan 2020
शनिवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 11 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है। विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

12:26 (IST)10 Jan 2020
उत्तर प्रदेश में तापमान में आयी गिरावट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे । विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

12:22 (IST)10 Jan 2020
आज देश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल...

12:20 (IST)10 Jan 2020
बर्फबारी से पहाड़ पर्यटकों से हुए गुलजार

मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के हवाले से कहा गया कि शिमला में मंगलवार,  बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इसी बीच, उत्तराखंड के नैनीताल में भी बर्फ गिरी, जिसके बाद वहां का मौसम ठंडा होने के साथ सैलानियों के लिहाज से सुहाना हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कल ठीक-ठाक मात्रा में काफी पर्यटक बर्फ का बर्फीले मौसम का आनंद लेते नजर आए।

11:19 (IST)10 Jan 2020
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 11 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है। विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

10:15 (IST)10 Jan 2020
दिल्ली एनसीआर में गिरा न्यूनतम तापमान

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

09:22 (IST)10 Jan 2020
ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, 10 की मौत

बुधवार को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों में कानपुर में हार्ट, लीवर और सांस संबंधी परेशानियों के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है।

22:26 (IST)09 Jan 2020
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही ठंडी हवाएँ पहुँचेंगी जिससे कम से कम 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। दोनों राज्यों में अब मौसम साफ रहने की संभावना है।

18:26 (IST)09 Jan 2020
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूप के बावजूद सर्द हवाएं दिन का तापमान बढ़ने नहीं देंगी। रात के तापमान में अभी और गिरावट की उम्मीद। हरियाणा तथा राजस्थान में आ सकती है शीतलहर।

17:37 (IST)09 Jan 2020
उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में अच्छी बारिश देखने को मिली है। 9 जनवरी यानि आज भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि, 10 जनवरी से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा।

16:04 (IST)09 Jan 2020
Rajsathan, India Weather Forecast: राजस्थान के कई इलाके में कड़ाके की ठंडी

कुछ दिन की राहत के बाद राजस्थान के ज्यादा हिस्से बीते चौबीस घंटे फिर कड़ाके की सर्दी, धुंध की चपेट में रहे जहां माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चुरू, सीकर, गंगानगर जिलों में घना कुहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ और चुरू जिले में धुंध के कारण दो वाहन आपस में टकरा गए जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी।मौसम विभाग के अनुसार बीती चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ज्यादातर इलाकों में यह पांच डिग्री से कम या इसके आपपास रहा। बीती रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिलानी व सीकर में यह 2.5 डिग्री, चुरू में 2.6 डिग्री, गंगानगर में 3.8 डिग्री, वनस्थली में 4.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.3 डिग्री, जयपुर में 6.0 डिग्री व अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दूसरी ओर राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह से ही अच्छी धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

15:25 (IST)09 Jan 2020
Delhi India Weather Forecast: दिल्ली में तापमान गिरने के आसार

राजधानी में गुरूवार की सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण इसके और गिरने की आशंका है । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है ।भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में चार डिग्री कम है।विभाग ने बताया कि दोपहर में धूप निकलने की संभावना है और अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।हवा के 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और सुबह कोहरा भी छंट गया था।वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 दर्ज किया गया।

14:49 (IST)09 Jan 2020
उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद सड़कों से बर्फ हटाने के काम में जुटे कर्मचारी

13:29 (IST)09 Jan 2020
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार की सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण इसके और गिरने की आशंका है । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में चार डिग्री कम है। विभाग ने बताया कि दोपहर में धूप निकलने की संभावना है और अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। हवा के 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और सुबह कोहरा भी छंट गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में और पालम मौसम केन्द्र में बारिश क्रमश: 10.8 मिमी और 10 मिमी दर्ज की गई। निजी मौसम पूर्वानुमान कम्पनी ‘कस्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बातया कि उत्तरी क्षेत्रों में तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

12:52 (IST)09 Jan 2020
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के एक दिन बाद गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी के लिए ताजा ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला में मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के प्रशासनिक केन्द्र केलांग में तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला, कुफरी, मनाली, डलहौजी और कल्पा सहित राज्य के अधिकतर मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। कल्पा में शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, मनाली में शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, डलहौजी में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुफरी में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और शिमला में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सोलन में शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा जिले के पालमपुर में भी शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतर मौसम शुष्क रहेगा। 

11:51 (IST)09 Jan 2020
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी, शिमला से दृश्य। कल के बाद राज्य के आठ जिलों में विभिन्न स्थानों पर एक से पांच फीट तक बर्फ जमा हुई।

11:31 (IST)09 Jan 2020
राजस्थान में हो सकती है बारिश

24 घंटे के दौरान में हिमालय भागों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रहीं है। जिससे राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में अगले दों दिनों में मौसम फिर से बदल सकता है। जिससे मध्यम बारिश के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।

10:31 (IST)09 Jan 2020
जानिए छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बदली छाई हुई थी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से राहत लोगों को मिल सकती है। साथ ही राज्य में कई जगहों पर पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। कई इलाकों में बादल और बारिश की वजह से ठंडी हवा भी चल रही है।

09:55 (IST)09 Jan 2020
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी हुई

09:15 (IST)09 Jan 2020
हिमाचल प्रदेश: बर्फ हटाने की कोशिशें जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी है और कोशिश की जा रही है कि बर्फ को हटाया जाए। किन्नूर जिले के टिंकू नाल्हा में प्रशासन सड़क पर बिछे बर्फ को हटाने की कोशिश में जुटा है।

08:00 (IST)09 Jan 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल