Weather forecast Today: दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किए जाने के बीच अगले दो दिन उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद राहत मिलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना है। प्रतिकूल मौसम के चलते उत्तर भारत में 21 ट्रेनें विलंब हुई हैं। उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले हफ्ते से गंभीर शीत लहर की स्थिति का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय मौसम कर्यालय के मुताबिक जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।
उत्तर कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया जो एक रात पहले के शून्य से 11.2 डिग्री नीचे के तापमान से कुछ अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से 12 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में कश्मीर घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में कुफरी (-1.6), मनाली(-1), सोलन(-1.4), सुंदरनगर(-2.2) और कालपा में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। किलोंग में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो शून्य से 15 डिग्री से. कम रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच राज्य में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान किया है। शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री कम और चार डिग्री कम रहा।
मौसम अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे लुढ़ कर 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रोहतक में दो डिग्री जबकि भिवानी में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सिस रहा।
मौसम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो दशकों में एक रिकार्ड है। राजस्थान के कई हिस्से भी शीतलहर की चपेट में हैं। सीकर जिले के फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा। सीकर, चुरू और पिलानी में यह शून्य के काफी करीब रहा।
Highlights
हिमाचल प्रदेश के कुफ्री, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहा।
बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुंदरनगर में (-2.2 डिग्री सेल्सियस), कुफ्री में (-1.6 डिग्री सेल्सियस), सोलन में (-1.4 डिग्री सेल्सियस) मनाली में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) और भुंतर में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया।
नये साल की शुरुआत बारिश और ओलावृष्टि के साथ होने के पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में शीत लहर (कोल्ड वेव) की स्थिति उत्पन्न होने की आधिकारिक घोषणा करते हुये 28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 30 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तर पश्चिमी एवं मध्य भारत में बारिश एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में रात 8 बजे का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही है। वहीं नमी 81% बनी हुई है। वहीं रात 2 तक तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है।
कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के साथ ही अब तक इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि समूचे कश्मीर और लदाख में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और आसमान साफ रहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में कल की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही जब न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जिसके कारण कई स्थानों पर जलापूर्ति लाइन जम गई।
खराब मौसम के कारण कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक देने के चलते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा टोल चौकी के निकट भीषण जाम लग गया। एक पुलिसकर्मी ने यहां घोषणा की, ‘‘सभी को सूचित किया जाता है कि राजमार्ग बंद कर दिया गया है। किसी भी वाहन को किसी भी परिस्थिति में कश्मीर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।’’ हालांकि, यातायात पुलिस नियंत्रण (टीपीसीआर) में एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर जाम लगा है, लेकिन राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले हफ्ते से गंभीर शीत लहर की स्थिति का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अपनी रोजाना की मौसम रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर-पछुआ सर्द हवाओं और अन्य मौसमी दशाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान ईस्ट उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, जम्मू और वेस्ट उत्तर प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री के बीच बढ़ा है।
राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं।
नैनीताल में दोपहर साढ़े चार बजे तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही है। वहीं नमी 82% बनी हुई है। वहीं रात 2 से पांच बजे के बीच तापमान माइनस एक डिग्री रहेगा।
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ शेखावटी अंचल के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से तीन डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे माइनस तीन डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर और पिलानी में जमाव बिंदू से नीचे 0.8 डिग्री और 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर में दोपहर 3 बजे तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। रात एक बजे तक इसके अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही है। वहीं नमी 60% बनी हुई है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान भीषण ठंड जारी रहेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिन घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
हरियाणा और पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। हिसार में पारा नीचे लुढ़ककर 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है।
शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों ही राज्यों में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बंिठडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, हल्वारा, आदमपुर, पठानकोट , अमृतसर में क्रमश: 4.5, 6.6, 6.4, 5.8, 6.8, 6.4 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नोएडा का शुक्रवार 11:00 बजे तक तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। शाम चार बजे तक इसके अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही है। वहीं नमी 87% बनी हुई है।
राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट होगी। मुंबई और पुणे में आंशिक रूप से बादल दिख सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क होगा।
उत्तर भारत में शीतलहर का शिकंजा कसता जा रहा है क्योंकि पहाड़ों पर अब बर्फबारी बंद है लेकिन वहाँ पहले से हुई बर्फबारी की सर्दी हवाओं के साथ मैदानी इलाकों में पहुँच रही है। उम्मीद है कि रात के तापमान में और गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
एक अन्य ट्रफ लक्षद्वीप से कर्नाटक तट तक सक्रिय है। उम्मीद है कि तटीय कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जबकि तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगहों पर वर्षा की संभावना है।
दूसरी ओर, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की संभावना है। इन भागों में शीतलहर भी जारी रहेगी। वहीं पूर्वी भारत के अलावा दक्षिण में मौसम कुछ सक्रिय है। यहाँ कोमोरिन से पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम तक एक ट्रफ बनी है।
इस साल उत्तर भारत में ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। हल्के कोहरे से शहर में दृश्यता कम हो गई और इससे यातायात प्रभावित हुआ है।