देश में मानसून अपनी आखिरी करवट ले रहा है। इस महीने के अंत तक मानसून खत्म हो जाएगा। राजधानी दिल्ली में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए होने की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 और न्यनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वहीं बिहार में इस मॉनसून के दौरान अब तक 1100 मिमी से अधिक अब तक हो चुकी है। मालूम हो कि बुधवार को पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो चुका है़ इस वजह से कई जगहों पर भारी बारिश हुई है़। राज्य में अगले 72 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है़ मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है़। खासतौर पर राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है़। आइएमडी पटना की ओर से जारी हाइ अलर्ट में कहा गया है कि जान-माल को भारी नुकसान पहुंच सकता है़। बिजली और परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो सकती है़ नदियों में जल स्तर में बढ़ोतरी की आशंका है़।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग झुलस गए।
हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही धूप निकल आई। प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम में विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं। प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम तापमान में एक से लेकर चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। वहीं, पांच स्थानों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का।
बीएमसी के अनुसार शहर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 12 घंटे में 256 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 237 मिमी और 158 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था। पटरियों पर पानी भरने की वजह से मध्य रेल (सीआर) और पश्चिमी रेल की स्थानीय सेवाएं भी बुधवार को प्रभावित हुई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कम होने के कारण बृहस्पतिवार को लोकल ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं। सीआर के प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए विशेष उपनगर ट्रेनें अब बिना किसी बाधा के चल रही हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि आज सुबह से पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी तय समय पर चल रही हैं।
मुम्बई में बृहस्पतिवार को बारिश के थोड़ा धीमे पड़ने के बाद रेल और सड़क परिवहन सेवाएं सामान्य हो रही हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार बारिश के धीमे होने के बाद अब महानगर में कहीं भी जल भराव नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के उपनगरों और निकटवर्ती नवी मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।
मुजफ्फराबाद में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा. तापमान 15 और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं गुवाहाटी में सामान्य तौर पर आज बादल छाए रहेंगे. साथ ही साथ एक-दो बार गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। यहां का तापमान 25 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
यूपी में मौसम विभाग ने आज और कल यानि 24 सितंबर को बारिश अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन से फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन यूपी के पूर्वी हिस्सों में आज और कल यानि 24 सितंबर को कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
झारखंड के कई हिस्सों में बिते रात मूसलाधार वर्षा हुई है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में यहां बारिश में कमी देखने को मिलेगी। लेकिन, बिहार से सटे झारखंड के हिस्सों में गुरुवार को भी काफी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बताया है कि उप हिमालय प. बंगाल और सिक्कीम के अलावा असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में कई भागों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा होने के आसार है। वहीं, नागालैंड से लेकर मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के दक्षिणी भागों में बारिश गतिविधियां कम होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि आज ओडिशा के हिस्सों में काफी बारिश देखने को मिलेगी। यहां भी बिते रात कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी है। वहीं, अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा कहीं-कहीं देखने को मिल सकती है।
मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में आज वर्षा व्यापक हो सकती है। जबकि, राज्य के बाकि भागों में बारिश में काफी कमी देखने को मिल सकती है. इस दौरान जबलपुर से लेकर देवास, धार, मंसौर, इंदौर, उज्जैन समेत अन्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर मौसम साफ तो कुछ स्थानों हल्की से ज्यादा वर्षा की बिल्कुल उम्मीद नहीं है।
मुंबई में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। यहाँ न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना है जिससे नदियों में उफान आ सकता है और दार्जीलिंग तथा कलिमपोंग जिलों के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। विभाग के निदेशक जी के दास ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहीं संबंधित स्थितियों के चलते 23 से 25 सितंबर तक उत्तर बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना है जिससे नदियों में उफान आ सकता है और दार्जीलिंग तथा कलिमपोंग जिलों के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।