राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। शनिवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरगंज एन्क्लेव में यह लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, हरियाणा और पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। हिसार में पारा नीचे लुढ़ककर 0.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है।
उत्तर भारत में कई दिनों से जारी शीत लहर और ठंड से राज्य में 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बिहार में 11 और झारखंड में 8 लोगों की भी ठंड के चलते मौत होने की खबर है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में जारी शीतलहर ने तापमान में काफी गिरावट ला दी है। राजस्थान के सीकर में आज सुबह का तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच गया।
दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं घने कोहरे और शीत लहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली के लोधी रोड इलाके में पारा 1.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं आयानगर में 1.9 डिग्री, सफदरगंज में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।।
Highlights
इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं।
1992 के बाद से सफदरजंग में इस साल सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।1930 के दशक के दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घने कोहरे के कारण राजधानी दिल्ली में उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई।
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। शनिवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरगंज एन्क्लेव में यह लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां अनेक जगह पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। वहीं कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और मौसम विभाग का कहना है आने वाले कुछ दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की जद में हैं। शुक्रवार रात को फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, सीकर में यह माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। बीती रात अलवर में यह 0.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.1 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 2.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों और लद्दाख में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर में पिछली रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 19.1 डिग्री और माइनस 28.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
राज्य के सिरसा (दो डिग्री सेल्सियस), नारनौल (तीन डिग्री), रोहतक (3.2 डिग्री) और भिवानी (चार डिग्री) में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया। हरियाणा में अंबाला (5.5 डिग्री) और करनाल (सात डिग्री) में भी रात बेहद ठंड रही। पंजाब में, बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है।" इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।
रविवार तक उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद राहत मिलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में बीते 14 दिन लगातार तापमान में गिरावट आयी है, जो कि बीते 22 सालों में सबसे लंबा 'कोल्ड डे पीरियड' है। विभाग के अनुसार, अभी तापमान में यह गिरावट जारी रहेगी और रविवार के बाद इसमें बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शीत लहर चल रही है और कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर भी काफी कम है। रविवार को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगा।
राजस्थान के सीकर में पारा माइनस 4 डिग्री तक गिरा
गुरूग्राम में आज न्यूयनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को भी तापमान के 3 डिग्री तक गिरने की आशंका है। कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। ठंडी हवा चल रही है और अभी कुछ दिन और ठंड का यह प्रकोप जारी रहेगा।
दिल्ली से सटे नोएडा में अभी का औसत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की हवा चल रही है और दृश्यता भी काफी कम है।
दिल्ली में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है। इस वजह से 24 ट्रेनें तय समय से लेट चल रही हैं। वहीं कम दृश्यता के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है।
राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी इलाके में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते वहां पानी जम गया है।
दिल्ली में मौजूदा औसत तापमान 6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। हालांकि इसमें गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, वहीं दृश्यता का स्तर काफी कम है और कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद शीत लहर के कम होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच वर्षा होने तथा छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
राजस्थान के कई हिस्से भी शीतलहर की चपेट में हैं। सीकर जिले के फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा। सीकर, चुरू और पिलानी में यह शून्य के काफी करीब रहा। गंगानगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में चार डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 4.4, कोटा में 4.6 और जैसलमेर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे लुढ़ कर 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रोहतक में दो डिग्री जबकि भिवानी में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सिस रहा। मौसम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो दशकों में एक रिकार्ड है।
हिमाचल प्रदेश में कुफरी (-1.6), मनाली(-1), सोलन(-1.4), सुंदरनगर(-2.2) और कालपा में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। किलोंग में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो शून्य से 15 डिग्री से. कम रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच राज्य में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान किया है। शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री कम और चार डिग्री कम रहा।
उत्तर कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया जो एक रात पहले के शून्य से 11.2 डिग्री नीचे के तापमान से कुछ अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से 12 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में कश्मीर घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
क्षेत्रीय मौसम कर्यालय के मुताबिक जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना है। प्रतिकूल मौसम के चलते उत्तर भारत में 21 ट्रेनें विलंब हुई हैं।
आज देशभर के मौसम का पूर्वानुमान यहां देखें
दिल्ली में अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग
हिमाचल प्रदेश के कुफ्री, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया।