राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। शनिवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरगंज एन्क्लेव में यह लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, हरियाणा और पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। हिसार में पारा नीचे लुढ़ककर 0.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में कई दिनों से जारी शीत लहर और ठंड से राज्य में 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बिहार में 11 और झारखंड में 8 लोगों की भी ठंड के चलते मौत होने की खबर है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में जारी शीतलहर ने तापमान में काफी गिरावट ला दी है। राजस्थान के सीकर में आज सुबह का तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच गया।

दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं घने कोहरे और शीत लहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली के लोधी रोड इलाके में पारा 1.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं आयानगर में 1.9 डिग्री, सफदरगंज में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।।

Live Blog

07:29 (IST)29 Dec 2019
रेड कोडेड चेतावनी जारी

इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं।

21:24 (IST)28 Dec 2019
दिल्ली में उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई

1992 के बाद से सफदरजंग में इस साल सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।1930 के दशक के दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घने कोहरे के कारण राजधानी दिल्ली में उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई।

19:23 (IST)28 Dec 2019
नागालैंड में सालों बाद बर्फबारी
18:26 (IST)28 Dec 2019
Delhi Weather Update Today: दिल्ली में रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। शनिवार की सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरगंज एन्क्लेव में यह लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

17:46 (IST)28 Dec 2019
Rajsathan Today Weather Update: कड़ाके की सर्दी की जद में राजस्थान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां अनेक जगह पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। वहीं कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और मौसम विभाग का कहना है आने वाले कुछ दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की जद में हैं। शुक्रवार रात को फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, सीकर में यह माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। बीती रात अलवर में यह 0.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.1 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 2.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

16:51 (IST)28 Dec 2019
Jammu kashmir Weather Update: कश्मीर में ठंड का प्रकोप

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों और लद्दाख में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर में पिछली रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 19.1 डिग्री और माइनस 28.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।

15:37 (IST)28 Dec 2019
हरियाणा के अलग-अलग शहरों में ऐसा रहा मौसम का हाल

राज्य के सिरसा (दो डिग्री सेल्सियस), नारनौल (तीन डिग्री), रोहतक (3.2 डिग्री) और भिवानी (चार डिग्री) में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया। हरियाणा में अंबाला (5.5 डिग्री) और करनाल (सात डिग्री) में भी रात बेहद ठंड रही। पंजाब में, बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

15:34 (IST)28 Dec 2019
118 साल में पहली बार इतना ठंडा रहा दिसंबर

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है।" इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।

15:32 (IST)28 Dec 2019
31 दिसंबर के बाद राहत मिलने की उम्मीद

रविवार तक उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद राहत मिलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है।

14:25 (IST)28 Dec 2019
बीते 22 सालों में सबसे लंबा चला ठंड का दौर

दिल्ली में बीते 14 दिन लगातार तापमान में गिरावट आयी है, जो कि बीते 22 सालों में सबसे लंबा 'कोल्ड डे पीरियड' है। विभाग के अनुसार, अभी तापमान में यह गिरावट जारी रहेगी और रविवार के बाद इसमें बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

14:14 (IST)28 Dec 2019
Meerut, India Weather Today: मेरठ में इतना रहा न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शीत लहर चल रही है और कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर भी काफी कम है। रविवार को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगा।

13:33 (IST)28 Dec 2019
राजस्थान में माइनस के नीचे गया पारा

राजस्थान के सीकर में पारा माइनस 4 डिग्री तक गिरा

13:31 (IST)28 Dec 2019
Gurgaon, India Weather Today: गुरूग्राम में आज सर्द दिन, 2 डिग्री तक लुढ़का पारा

गुरूग्राम में आज न्यूयनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को भी तापमान के 3 डिग्री तक गिरने की आशंका है। कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम बनी हुई है।

12:29 (IST)28 Dec 2019
Aligarh, India Weather Today: अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। ठंडी हवा चल रही है और अभी कुछ दिन और ठंड का यह प्रकोप जारी रहेगा।

11:32 (IST)28 Dec 2019
Noida, India Current Weather: नोएडा में मौजूदा औसत तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली से सटे नोएडा में अभी का औसत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की हवा चल रही है और दृश्यता भी काफी कम है।

10:47 (IST)28 Dec 2019
कम दृश्यता के चलते ट्रेनों और फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित

दिल्ली में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है। इस वजह से 24 ट्रेनें तय समय से लेट चल रही हैं। वहीं कम दृश्यता के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है।

10:38 (IST)28 Dec 2019
राजस्थान के शेखावटी में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी इलाके में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते वहां पानी जम गया है।

10:24 (IST)28 Dec 2019
Delhi, India Current Weather: दिल्ली का मौजूदा औसत तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मौजूदा औसत तापमान 6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। हालांकि इसमें गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, वहीं दृश्यता का स्तर काफी कम है और कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

09:41 (IST)28 Dec 2019
मौसम की मार के चलते नए साल का जश्न रह सकता है फीका

विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद शीत लहर के कम होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच वर्षा होने तथा छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

09:39 (IST)28 Dec 2019
राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप जारी

राजस्थान के कई हिस्से भी शीतलहर की चपेट में हैं। सीकर जिले के फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे रहा। सीकर, चुरू और पिलानी में यह शून्य के काफी करीब रहा। गंगानगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में चार डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 4.4, कोटा में 4.6 और जैसलमेर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

09:37 (IST)28 Dec 2019
हरियाणा के हिसार में रही मौसम की सबसे सर्द रात

मौसम अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे लुढ़ कर 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रोहतक में दो डिग्री जबकि भिवानी में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सिस रहा। मौसम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो दशकों में एक रिकार्ड है।

09:36 (IST)28 Dec 2019
हिमाचल में हाड़ कपाने वाली ठंड जारी

हिमाचल प्रदेश में कुफरी (-1.6), मनाली(-1), सोलन(-1.4), सुंदरनगर(-2.2) और कालपा में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। किलोंग में राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो शून्य से 15 डिग्री से. कम रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच राज्य में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान किया है। शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री कम और चार डिग्री कम रहा।

09:34 (IST)28 Dec 2019
कश्मीर के कई हिस्सों में पारा शून्य से नीचे गया

उत्तर कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया जो एक रात पहले के शून्य से 11.2 डिग्री नीचे के तापमान से कुछ अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से 12 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में कश्मीर घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

09:33 (IST)28 Dec 2019
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

क्षेत्रीय मौसम कर्यालय के मुताबिक जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

09:31 (IST)28 Dec 2019
ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना है। प्रतिकूल मौसम के चलते उत्तर भारत में 21 ट्रेनें विलंब हुई हैं।

09:01 (IST)28 Dec 2019
यहां जानें आज मौसम का पूर्वानुमान

आज देशभर के मौसम का पूर्वानुमान यहां देखें

08:56 (IST)28 Dec 2019
दिल्ली में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

दिल्ली में अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग

ani image

08:46 (IST)28 Dec 2019
हिमाचल का केलांग सबसे ठंडा इलाका, शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश के कुफ्री, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया।