Weather forecast Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कड़ाके की हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शाम चार बजे का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 12 बजे तक तापमान में छह डिग्री गिरावट का अनुमान है।
भारी कोहरे के कारण चंडीगढ़ में कई उड़ानें बाधित हो गईं। जम्मू-कश्मीर का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 27.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसी तरह पिछले कई घंटों से शीत लहर का सामना करने वाले दिल्लीवासियों को मंगलवार यानी आज भी शीतलहर के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात भर ताजा बर्फबारी हुई और केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी में शून्य के करीब तापमान पर लोग ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान शिमला में 7.3 सेमी बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल मनाली में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति गंभीर रही। कुफरी में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।।


मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मण्डलों में तापमान में खासी गिरावट आयी। इस अवधि में बरेली, मेरठ, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा मेरठ मण्डलों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।मौसम केन्द्र ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। इस अवधि में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की सम्भावना है।
दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो दिसंबर के दौरान पिछले 17 वर्षों में सबसे कम है।
लखनऊ में पांच बजे के आस-पास तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था और इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा रही। रात 12 बजे तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। पारा गिरने के चलते ठंड बढ़ने आसार हैं।
दिल्ली में शाम चार बजे का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 12 बजे तक तापमान में छह डिग्री गिरावट का अनुमान है।
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के भी कई शहरों में पारा गिरकर काफी नीचे पहुँच गया है। जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अन्य शहरों के भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है जहां सोमवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 7.4 डिग्री, डबोक में 7.8 डिग्री, जैसलमेर में 8.2 डिग्री, वनस्थली में 8.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.5 डिग्री, पिलानी में 8.6 डिग्री और सीकर, कोटा तथा सवाई माधोपुर में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अन्य जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सर्द बना रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अधिकतर हिस्सों में ठंड का कहर रहा। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 162 रहा।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बरकरार हैं। हालांकि मौसम साफ होने पर सड़कों को खोलने के काम में तेजी आई है। मंगलवार को सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन अब भी बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी समेत 18 संपर्क मार्गों पर आवाजाही ठप है। इसके अलावा 100 से ज्यादा गांव अब भी अलग-थलग हैं और 150 से ज्यादा गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फवारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर पश्चिमी हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। इस बीच शहर के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 14.2 से गिरकर 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हरियाणा का मौसम इन दिनों कश्मीर की वादियों से कम नहीं है। इन दिनों सूबे में लोग ठण्ड से परेशान है। हरियाणा में पांच साल बाद दिसंबर महीने सबसे ज्यादा ठंडा है। शीतलहर से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। मंडी जिले के पराशर झील में बर्फ जमी दिखाई दी। सूबे में मानो पहाड़ों की ठंडक उतर आई हो। मौसम विभाग की माने तो अभी ठण्ड से राहत के आसार नहीं है।
मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर में पहली बार घना कोहरा आज यानी 17 दिसंबर को छाए रहने की संभावना है। क्योंकि इसके लिए मौसम पूरी तरह अनुकून बन गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अमृतसर, चंडीगढ़, करनाल, मेरठ और लखनऊ में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक जा सकती है।
समूचे उत्तर भारत में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की सर्दी से हाल फिलहाल में निजात नहीं मिलने वाली है। पहाड़ों के उत्तरी भागों में शुष्क मौसम के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। यही नहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। उत्तर के पहाड़ी इलाकों में मौसम ठिठुरन भरा होगा जबकि मैदानी इलाकों में उत्तर की ओर से बेहद सर्द हवाएं चलेंगी।
बर्फबारी के चलते उत्तराखंड में कई पर्यटक ऊंचाई पर स्थित राजमार्गों पर फंसे हुए हैं। बर्फबारी से नारायण बगड़, जोशीमठ और टिहरी के दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है, जो अभी तक बहाल नहीं की गई है। पंजाब के पठानकोट और चंडीगढ़ में सोमवार 9.9 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से 7-11 डिग्री नीचे चला गया।