Weather forecast: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि आठ जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छह जनवरी से आठ जनवरी के बीच में दिल्ली में कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश से प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी। वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 300 दर्ज की गई जो कि बेहद खराब श्रेणी में है।।

Live Blog

04:37 (IST)06 Jan 2020
दिल्ली से सटे इन राज्यों में ठंड का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा में लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही और फरीदकोट दोनों ही राज्यों में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के पटियाला, अमृतसर, लुधियाना में तापमान क्रमश: 4.8, 4.6, 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

00:14 (IST)06 Jan 2020
उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है, वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। ओडिशा में को गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कई स्थानों पर शीत लहर की वापसी का पूर्वानुमान लगाया।

23:04 (IST)05 Jan 2020
ठंड से राहत लेकिन एयर क्वालिटी खराब

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को ठंड से राहत मिली। हालांकि  दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिल्ली की हवा एक फिर खराब स्थिति में पहुंच गई है। केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 दर्ज किया गया।

22:01 (IST)05 Jan 2020
6 और 7 जनवरी को हो सकती है बर्फबारी

श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, पटनीटॉप, वैष्णो देवी और कारगिल सहित जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पर्यटकों को अच्छी बर्फबारी  हो सकती है। 6 और 7 जनवरी को बर्फबारी के आसार हैं।

15:13 (IST)05 Jan 2020
Gangotri-Yamunotri, Uttarakhand Weather India Forecast: उत्तराखंड में कई इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड में चारधाम सहित ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण शनिवार को समूचे राज्य में पारा और नीचे चला गया। आपदा शमन एवं प्रबंधन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिरों, रूद्रप्रयाग में केदारनाथ के अलावा चमोली जिले के बद्रीनाथ में दोपहर को हुई भारी बर्फबारी के बाद ये क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर में ढंक गए। उत्तरकाशी जिले के हरसिल, सुक्की, मुखवा, जानकीचट्टी और खरसाली में बर्फबारी हुई।ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से पारे के स्तर में तेजी से गिरावट हुई।

11:07 (IST)05 Jan 2020
Delhi Weather Update:7 जनवरी के बाद बढ़ जाएगी ठंड

दिल्ली में 7 जनवरी के बाद एक बार फिर से दिसंबर वाली ठंड लोगों को सता सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी और सात जनवरी के बाद पारा और नीचे गिर सकता है और ठंड का कहर शुरू हो सकता है।

00:01 (IST)05 Jan 2020
मंगलवार को बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

शनिवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री तथा न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 तथा न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मौसम में फेर बदल होगा जिससे ठंड बढ़ सकती है।

22:21 (IST)04 Jan 2020
Rajasthan Weather Today:राजस्थान में बढ़ी ठंड

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.2 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, ऐरनपुरा रोड में 6.0 डिग्री, पिलानी में 6.1 डिग्री, डबोक में 7.4 डिग्री, बीकानेर में 7.8 डिग्री, जैसलमेर में 8.8 डिग्री, फलौदी में 9.0 डिग्री, कोटा में 9.1 डिग्री, सवाई माधोपुर में 9.5 डिग्री, जयपुर में 9.6 डिग्री, अजमेर 9.9 डिग्री, बाडमेर में 10.2 डिग्री और जोधपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
   

19:17 (IST)04 Jan 2020
Delhi Weather Update: बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में धूप खिली रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।विभाग ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि आठ जनवरी तक शीत लहर नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छह जनवरी से आठ जनवरी के बीच में दिल्ली में कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश से प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी। वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 300 दर्ज की गई जो कि बेहद खराब श्रेणी में है।

14:43 (IST)04 Jan 2020
लेह में तापमान शून्य से नीचे रहा

श्रीनगर में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे दर्ज किया गया, जो कि बृहस्पतिवार रात में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमार्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान रात में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। पहलगाम क्षेत्र में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

14:18 (IST)04 Jan 2020
Jammu, Jammu and Kashmir, India Hourly Weather: कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को ताजा हल्की बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर में कई स्थानों, जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई।’’ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों ही केंद्र - शासित क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मध्यम बर्फबारी छह से सात जनवरी की शाम में हो सकती है।’’ अधिकारी ने बताया कि ताजा बर्फबारी से घाटी में रहनेवाले लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और रात के तापमान में भी सुधार हुआ।

13:38 (IST)04 Jan 2020
Patna, Bihar, India Three Day Weather Forecast: जानिए बिहार के मौसम का हाल

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के अंदर मौसम में किसी खास परिवर्तन से इंकार किया है। इस बीच राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मामूली कमी दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को पटना में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया में 12.8 डिग्री, भागलपुर का 13.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13:23 (IST)04 Jan 2020
उत्तराखंड में बर्फबारी

पिथौरागढ़ जिले के मुंशियारी में बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी की वजह से यहां सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है।

13:09 (IST)04 Jan 2020
Noida, Uttar Pradesh, India Daily Weather: नोएडा में तापमान में गिरावट

नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में अचानक धूप छट गई है और आसमान में बादल छा गए हैं।

12:58 (IST)04 Jan 2020
दिल्ली में मौसम ने ली करवट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से यहां धूप खिली हुई थी लेकिन अचानक आसमान में बादल छा गए हैं। सर्द हवाएं भी चल रही हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

12:35 (IST)04 Jan 2020
पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उत्तरी जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बरकरार है जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालय, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में बारिश या बर्फबारी की स्थितियां बन सकती हैं।

12:07 (IST)04 Jan 2020
पंजाब और हरियाणा के शहरों में ऐसा रहा तापमान का हाल

पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, हलवारा और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8, 5.5, 4.8, 4.7 और 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश:6.8 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

12:07 (IST)04 Jan 2020
पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा में लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही और फरीदकोट दोनों ही राज्यों में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के पटियाला, अमृतसर, लुधियाना में तापमान क्रमश: 4.8, 4.6, 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।