Weather forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्का कोहरा रहा, हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा और किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे है। पालम में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयानगर में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। कोहरे के कारण कम से कम 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिसमें चेन्नई-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस आठ घंटे से अधिक, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 6 घंटे और हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रहीं हैं।दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

Live Blog

Highlights

    23:39 (IST)29 Dec 2019
    राहत मिलने की उम्मीद नहीं, पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

    अगले 24 घंटों में भी उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं और इससे हाल-फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ने और खिली धूप न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क पैदा नहीं हो रहा है। इस वजह से दिन में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।

    21:26 (IST)29 Dec 2019
    Delhi, New Delhi, India Daily Weather: दिल्ली में हवा की दिशा बदलने के साथ जल्द कम हो सकता है शीतलहर का प्रकोप

    दिल्ली में पिछले 22 साल के सबसे अधिक सर्द दिनों के बाद रविवार को हवा की दिशा बदलने के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘उम्मीद के अनुसार उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर हवा का रुख होना शुरू हो गया है और आज से सर्द दिनों तथा शीत लहरों में कमी आनी शुरू हो गयी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह प्रर्दिशत हुआ है।’’

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 दिसंबर से कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी था और रविवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के अनेक हिस्सों में अलग-अलग न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आयानगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.2 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शाम को औसत अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

    20:45 (IST)29 Dec 2019
    Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर के लेह में रविवार को तामापन माइनस 19°C

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के लेह में रविवार को तामापन माइनस 19°C दर्ज किया गया तो श्रीनगर में माइनस 6°C दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान माइनस 3°C दर्ज किया गया।

    20:40 (IST)29 Dec 2019
    Haryana Punjab Weather Update: New Year पर इन दो राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम, एक जनवरी को बारिश की भी संभावना

    साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में नए साल के पहला दिन बारिश की संभावना है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। हरियाणा और पंजाब के लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। हरियाणा में हिसार और पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

    19:52 (IST)29 Dec 2019
    Bhopal, Madhya Pradesh, India Weather Forecast: भोपाल में इतनी है ठंड

    भोपाल में रात 8 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 2 बजे तक तापमान में तीन डिग्री तक गिरवाट दर्ज की जा सकती है। इसस दौरान तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है।

    19:22 (IST)29 Dec 2019
    Kufri, Himchal Pradesh, India Weather Forecast: कुफरी में माइनस में है तापमान

    शाम 7 बजे तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 2 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 2 बजे तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच सकता है।

    18:54 (IST)29 Dec 2019
    Haryana, Hissar India weather forecast: देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान हिसार

    देश के उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत में जल्द होगी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। रविवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा हरियाणा का हिसार शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    18:21 (IST)29 Dec 2019
    Rajasthan Weather Update: अगले दो दिन जारी रहेगी राजस्थान में कड़ाके की ठंड

    मौसम विभाग ने आगामी एक दो दिनों में राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसम्बर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    18:00 (IST)29 Dec 2019
    Noida, Uttar Pradesh, India Weather Forecast: नोएडा में रात 2 बजे के बाद गिरेगा इतना तापमान

    नोएडा में शाम 6 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात तीन बजे तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच सकता है।

    17:30 (IST)29 Dec 2019
    Jaipur, Rajasthan, Weather Forecast: जयपुर में मौसम की सबसे सर्द रात

    राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसम्बर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक शिवगणेश ने बताया, ‘‘दिसम्बर और जनवरी के महीने में उत्तरी अक्षांशो के ठंडे इलाकों से शुष्क एवं ठंडी हवाएं राजस्थान में प्रवेश करती हैं जिसके कारण राज्य का वातावरण ठंडा एवं शुष्क हो जाता है और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ जाती है।’’

    16:53 (IST)29 Dec 2019
    Shimla, Himachal Pradesh, India Weather Forecast: शिमला में आधी रात में इतना होगा तापमान

    शिमला में शाम पांच बजे तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 3 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 2 बजे तापमान गिरकर माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    16:07 (IST)29 Dec 2019
    Haryana Weather Forecast, Haryana, India: हरियाणा ठंड स्कूल भीषण ठंड के चलते हरियाणा में 30-31 दिसंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

    पिछले कुछ दिनों में चल रही भीषण शीतलहर के कारण 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा में सभी स्कूल बंद रहेंगे । रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘भीषण ठंड के मद्देनजर सरकार ने 30 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद, एक से 15 जनवरी, 2020 के बीच सर्दी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।’’

    15:30 (IST)29 Dec 2019
    Delhi, Delhi, India Daily Weather: दिल्ली में शीतलहर, दोपहर साढ़े तीन बजे तापमान 12 डिग्री

    दिल्ली में दोपहर साढ़े तीन बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 1 बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच सकता है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके का तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि बीते दो दशक के दिसंबर का सबसे ठंडा दिना रहा।

    14:47 (IST)29 Dec 2019
    Weather forecast Punjab and Haryana: हरियाणा, पंजाब में ठंड से कोई राहत नहीं

    हरियाणा और पंजाब के लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। हरियाणा में हिसार और पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। हिसार में 0.2 डिग्री सेल्सियस और बंिठडा में 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। यहां तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। शीत लहर के बढ़ते कहर के बीच दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात है।

    14:21 (IST)29 Dec 2019
    Rishikesh Uttarakhand Weather: ऋषिकेश में ऐसा है मौसम

    ऋषिकेश में दोपहर ढाई बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 12 बजे तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच सकता है।

    13:43 (IST)29 Dec 2019
    Local Weather Report and Forecast For Rajkot: गुजरात के राजकोट के मौसम का हाल जानिए

    13:24 (IST)29 Dec 2019
    लेह के मौसम का हाल जानिए

    13:21 (IST)29 Dec 2019
    पटना के मौसम का हाल जानिए

    12:56 (IST)29 Dec 2019
    वीडियो के जरिए जानिए देश के दस सबसे ठंडे शहर

    11:40 (IST)29 Dec 2019
    दिल्ली में 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

    उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने से रविवार को राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम स्तर पर चला गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हवाई, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि रविवार (29 दिसंबर, 2019) को दिल्ली के पालम में तापमान सुबह साढ़े पांच बजे 5.4 डिग्री और सफदरजंग में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह के तापमान की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शीतलहर से नए वर्ष तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं।

    11:22 (IST)29 Dec 2019
    Noida, Uttar Pradesh, India Daily Weather: नोएडा में सुबह 11 बजे 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

    पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में बर्फीली ठंड का कहर जारी है। नोएडा में रविवार सुबह 11 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी। यही वजह है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) व दिल्ली (Delhi) समेत छह राज्यों में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है। नोएडा एनसीआर (Noida NCR) की बात करें तो यहां सर्दी ने पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    10:38 (IST)29 Dec 2019
    कब तक रहेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड? IMD ने बताया अगले 10 दिनों का हाल

    आईएमडी की खबर के मुताबिक शनिवार (4 जनवरी, 2019) से बुधवार (8 जनवरी, 2019) तक दिल्ली सहित उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री कम रहेगा। यहां क्लिक कर जानिए आगे कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

    10:01 (IST)29 Dec 2019
    दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 2.8 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    09:57 (IST)29 Dec 2019
    यूपी के मुरादाबाद में तेज हुई शीत लहर

    09:15 (IST)29 Dec 2019
    हरियाणा-पंजाब के मौसम का हाल जानिए

    हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुर गए क्योंकि पारे में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मुजफ्फरनगर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं इसके बाद अलीगढ़ का स्थान था जहां पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    08:46 (IST)29 Dec 2019
    दिल्ली में 2 डिग्री पर पारा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि रविवार (29 दिसंबर, 2019) को दिल्ली के पालम में तापमान सुबह साढ़े पांच बजे 5.4 डिग्री और सफदरजंग में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    07:53 (IST)29 Dec 2019
    वीडियो के जरिए जानिए बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल

    07:43 (IST)29 Dec 2019
    कश्मीर के मौसम का हाल जानिए

    जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों और लद्दाख में रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में पिछली रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 19.1 डिग्री और माइनस 28.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नये साल की पूर्व संध्या पर कश्मीर में बारिश एवं बर्फबारी का अनुमान जताया है जिससे संभवत: घाटी में ठंड के सितम से कुछ हद तक राहत मिल पाएगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘कश्मीर में 31 दिसंबर से कुछ दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।’’