Weather Forecast Today, Temperature Today Live Updates: दिल्ली में ठंड का बीते 119 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह में आज का दिन बीते 119 सालों में सबसे ठंडा रहा। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर बेहद कम है और शीत लहर चल रही है।
दिल्ली में कोहरे के चलते कई उड़ानें और रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक आज कोहरे के कारण 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से चल रही हैं। वहीं 21 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है और 5 फ्लाइट कैंसिल ही कर दी गई हैं। इसके अलावा उत्तर रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि कम दृश्यता के चलते 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। पालम में यह थोड़ा बेहतर था जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड (2.2 डिग्री सेल्सियस) और आयानगर (2.5 डिग्री सेल्सियस) वेधशाला में और ठंड दर्ज की गई।
Weather Forecast Today: Check Today Temperature Update here
उत्तर भारत के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में पड़ा है। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक प्रदेश में पिछले दो दिनों में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ठंड के चलते मध्य प्रदेश में दो लोगों के मरने की सूचना है।

Highlights
साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी को श्रीनगर, शिमला, नैनीताल, कुल्लू, मनाली सहित पटनीटॉप, उत्तरकाशी, चमोली, और कई अन्य आस-पास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
सर्द मौसम ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने के संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के काकीनाड़ा, हैदराबाद, महबूब नगर, मछलीपट्टनम, नेल्लोर, तिरुपति, कुरनूल, अनंतपुर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसी जगहों पर गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को शीत लहर को प्रकोप रहा तथा उत्तरी भाग एवं कुछ अन्य इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को राज्य के 52 जिलों में से 29 जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की तो कहीं-कहीं पर सामान्य बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में सोमवार सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, उमरिया एवं दतिया में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि सतना, रीवा, दमोह, दतिया, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर जिलों में घना कोहरा छाया रहा
मनाली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात 9 बज के करीब तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 5 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
शिमला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात साढ़े 8 बजे का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 3 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दिल्ली से सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात 8 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार तीसरे दिन जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। सीकर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है कि कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट डाइवर्ट की गई है और अभी तक 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
हरियाणा के गुरूग्राम में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और शीत लहर चल रही है।
बिहार में कड़ाके की ठंड के चलते अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दो और तीन जनवरी को बारिश की भी संभावना जतायी गई है।
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। पालम में यह थोड़ा बेहतर था जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड (2.2 डिग्री सेल्सियस) और आयानगर (2.5 डिग्री सेल्सियस) वेधशाला में और ठंड दर्ज की गई।
सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके भीषण कोहरे की गिरफ्त में रहे जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कम दृश्यता के कारण ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहने से हजारों लोग फंसे रहे। कुछ स्थानों पर दृश्यता नहीं के बराबर दर्ज की गई। स्थिति को और बदतर बनाते हुए शहर में प्रदूषण का स्तर भी अधिक रहा और सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 दर्ज किया गया।
घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक कार हादसे में दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने के चलते यह कार सड़क से फिसल कर एक नहर में जा गिरी। अर्टिगा कार में सफर कर रहे 11 लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे जब रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले में कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के मद्देनजर सोमवार को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी को छुट्टी करने का आदेश स्कूलों को दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा। सिंह ने कहा कि अगर कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के हिसार में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शीत लहर चल रही है और कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी बेहद कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 119 सालों में दिसंबर माह में आज सबसे ठंडा दिन है। आज दिल्ली का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली से सटे नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
कड़ाके की ठंड के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि दिल्ली में ठंड के चलते अस्पताल में ओपीडी मरीजों की संख्या में 15-20% का इजाफा हुआ है। डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों और दिल के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा है। ऐसे में ठंड में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
पिछले दो वर्षों में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें वन क्षेत्र और वन से इतर पेड़ों का हरित क्षेत्र भी शामिल है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019 (आईएसएफÞआर) जारी करते हुए बताया कि देश का वन क्षेत्र सभी श्रेणियों में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि देश के कुल क्षेत्रफल में वन क्षेत्र की हिस्सेदारी 21.67 प्रतिशत हो गई है। जावडेकर ने कहा कि 2014 से 2019 के दौरान वन क्षेत्र में 13 हजार वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सघन वन क्षेत्र, विरल वन क्षेत्र और सामान्य वन क्षेत्र, तीनों श्रेणियों में बढ़ोतरी दर्ज करने वाला भारत एक मात्र देश है। जावडेकर ने कहा कि देश के उर्त्सिजत कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 4.26 करोड़ टन की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, ‘‘यह रिपोर्ट हमें भरोसा दिलाती है कि हम पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर हैं।’’
उत्तर भारत में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप बना रहा जहां हरियाणा में अधिकारियों ने स्कूल बंद करने का फैसला किया। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही वहीं जयपुर में पिछले करीब पांच दशक में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘उम्मीद के अनुसार उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर हवा का रुख होना शुरू हो गया है और आज से सर्द दिनों तथा शीत लहर में कमी शुरू हो गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह प्रर्दिशत हुआ है।’’
राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को 16 विमानों का मार्ग परिर्वितत किया गया और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’ परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। अधिकारी ने सुबह 12 बजकर आठ मिनट पर विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 16 विमानों का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया है और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण भारत में हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है। हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ताजा जानकारियां देते रहेंगे।’’ एयरलाइन ने यात्रियों से घरों से निकलने से पहले विमान के उड़ान भरने की जानकारी लेने और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने का भी अनुरोध किया है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 448 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता शनिवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। पड़ोसी इलाकों गाजियाबाद (439), फरीदाबाद (465), नोएडा (471) और ग्रेटर नोएडा (448) में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर माना जाता है। 500 से ऊपर के एक्यूआई को आपात श्रेणी का माना जाता है। कड़ाके की ठंड, अत्यधिक नमी और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक कण एकत्रित होने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बिगड़ गई।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण एक कार सड़क पर फिसलकर नहर में गिर गई जिसमें दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कार में सवार पांच अन्य लोगों को चोटें आयी हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कार में 11 लोग सवार थे। कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घने कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में शीत लहर का कहर मंगलवार तक जारी रह सकता है और बुधवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान दृश्यता जबर्दस्त ढंग से कम रही। कोहरे के चलते ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। कुछ जगह दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी। घने कोहरे के चलते तीन उड़ानों का मार्ग दिल्ली हवाई अड्डे से परिर्वितत कर दिया गया लेकिन सुबह सात बजे के एक अपडेट के मुताबिक, हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई।’’ रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है।
उत्तर बिहार में ठंड जानलेवा साबित हो रही है। कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं। रविवार को ठंडजनित बीमारियों से उत्तर बिहार में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक सात लोगों की जान गई। एक-एक मौत बेतिया व सीतामढ़ी में हुई है जबकि एक मौत मुजफ्फरपुर के औराई में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तीन जनवरी के बाद मौसम में सुधार होने की उममीद है। ठंड की अत्यधिकता को देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने दो जनवरी तक जिले में धारा 144 लगा दिया है। इस दौरान सरकारी व निजी विद्यालयों में किसी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 31 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्व और उत्तर पूर्वी भारत में 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 31 दिसंबर से बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 और 2 जनवरी को बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को तीन विमानों का मार्ग परिर्वितत किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुबह सात बजे विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि कोहरा घना है लेकिन किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं आज सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।