Weather Forecast Today, Temperature Today Live Updates: दिल्ली में ठंड का बीते 119 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह में आज का दिन बीते 119 सालों में सबसे ठंडा रहा। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर बेहद कम है और शीत लहर चल रही है।

दिल्ली में कोहरे के चलते कई उड़ानें और रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक आज कोहरे के कारण 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से चल रही हैं। वहीं 21 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है और 5 फ्लाइट कैंसिल ही कर दी गई हैं। इसके अलावा उत्तर रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि कम दृश्यता के चलते 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। पालम में यह थोड़ा बेहतर था जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड (2.2 डिग्री सेल्सियस) और आयानगर (2.5 डिग्री सेल्सियस) वेधशाला में और ठंड दर्ज की गई।

Weather Forecast Today: Check Today Temperature Update here

उत्तर भारत के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में पड़ा है। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक प्रदेश में पिछले दो दिनों में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ठंड के चलते मध्य प्रदेश में दो लोगों के मरने की सूचना है।

Live Blog

23:19 (IST)30 Dec 2019
पहली तारीख को इन शहरों में होगी बर्फबारी

साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी को श्रीनगर, शिमला, नैनीताल, कुल्लू, मनाली सहित पटनीटॉप, उत्तरकाशी, चमोली, और कई अन्य आस-पास के इलाकों  में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

23:18 (IST)30 Dec 2019
इन जगहों पर हो सकती है बारिश

सर्द मौसम ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने के संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के काकीनाड़ा, हैदराबाद, महबूब नगर, मछलीपट्टनम, नेल्लोर, तिरुपति, कुरनूल, अनंतपुर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसी जगहों पर गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है।

21:32 (IST)30 Dec 2019
मध्यप्रदेश में अधिकांश हिस्सों में रही शीत लहर

मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को शीत लहर को प्रकोप रहा तथा उत्तरी भाग एवं कुछ अन्य इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को राज्य के 52 जिलों में से 29 जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की तो कहीं-कहीं पर सामान्य बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में सोमवार सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, उमरिया एवं दतिया में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि सतना, रीवा, दमोह, दतिया, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर जिलों में घना कोहरा छाया रहा

20:48 (IST)30 Dec 2019
Manali, Himachal Pradesh, India Daily Weather: शिमला में तापमान माइनस 2 डिग्री

मनाली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात 9 बज के करीब तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 5 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

20:25 (IST)30 Dec 2019
Shilma, Himachal Pradesh, India Daily Weather: शिमला में तापमान माइनस 2 डिग्री

शिमला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात साढ़े 8 बजे का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 3 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

20:04 (IST)30 Dec 2019
Noida, Uttar Pradesh, India Daily Weather: नोएडा में कड़ाके की ठंड, तापमान 8 डिग्री

दिल्ली से सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात 8 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 किलो मीटर प्रति घंटा थी। रात तीन बजे तक तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

19:38 (IST)30 Dec 2019
Rajasthan, Jaipur, India Three Day Weather Forecast राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी, अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप

राजस्थान के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार तीसरे दिन जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। सीकर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

18:13 (IST)30 Dec 2019
दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 फ्लाइट कैंसिल की गई

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है कि कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट डाइवर्ट की गई है और अभी तक 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।

17:32 (IST)30 Dec 2019
Gurgaon, Haryana, India Weather Today: गुरूग्राम में आज इतना रहा न्यूनतम तापमान

हरियाणा के गुरूग्राम में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और शीत लहर चल रही है।

17:29 (IST)30 Dec 2019
बिहार में ठंड के कारण 36 लोगों की मौत

बिहार में कड़ाके की ठंड के चलते अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दो और तीन जनवरी को बारिश की भी संभावना जतायी गई है।

17:28 (IST)30 Dec 2019
कोहरे के चलते 30 ट्रेनें देरी से चल रहीं

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। पालम में यह थोड़ा बेहतर था जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड (2.2 डिग्री सेल्सियस) और आयानगर (2.5 डिग्री सेल्सियस) वेधशाला में और ठंड दर्ज की गई।

16:37 (IST)30 Dec 2019
दिल्ली और आस-पास के इलाके घने कोहरे की गिरफ्त में , ग्रेटर नोएडा में हादसे में छह लोगों की मौत

सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके भीषण कोहरे की गिरफ्त में रहे जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कम दृश्यता के कारण ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहने से हजारों लोग फंसे रहे। कुछ स्थानों पर दृश्यता नहीं के बराबर दर्ज की गई। स्थिति को और बदतर बनाते हुए शहर में प्रदूषण का स्तर भी अधिक रहा और सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 दर्ज किया गया।

घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक कार हादसे में दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने के चलते यह कार सड़क से फिसल कर एक नहर में जा गिरी। अर्टिगा कार में सफर कर रहे 11 लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे जब रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’

16:13 (IST)30 Dec 2019
नोएडा में दो दिन के लिए आठवीं तक के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले में कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के मद्देनजर सोमवार को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी को छुट्टी करने का आदेश स्कूलों को दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा। सिंह ने कहा कि अगर कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

16:10 (IST)30 Dec 2019
Hisar, Haryana, India Daily Weather: हिसार में 2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

हरियाणा के हिसार में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शीत लहर चल रही है और कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी बेहद कम है।

16:06 (IST)30 Dec 2019
119 सालों में आज सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 119 सालों में दिसंबर माह में आज सबसे ठंडा दिन है। आज दिल्ली का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

15:10 (IST)30 Dec 2019
Noida, Uttar Pradesh, India Daily Weather: नोएडा में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली से सटे नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

14:46 (IST)30 Dec 2019
ठंड के चलते अस्पतालों में मरीज बढ़े, दिल के मरीजों को खतरा

कड़ाके की ठंड के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि दिल्ली में ठंड के चलते अस्पताल में ओपीडी मरीजों की संख्या में 15-20% का इजाफा हुआ है। डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों और दिल के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा है। ऐसे में ठंड में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

13:42 (IST)30 Dec 2019
ये भी जानिए

पिछले दो वर्षों में देश के हरित क्षेत्र में 5,188 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें वन क्षेत्र और वन से इतर पेड़ों का हरित क्षेत्र भी शामिल है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019 (आईएसएफÞआर) जारी करते हुए बताया कि देश का वन क्षेत्र सभी श्रेणियों में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि देश के कुल क्षेत्रफल में वन क्षेत्र की हिस्सेदारी 21.67 प्रतिशत हो गई है। जावडेकर ने कहा कि 2014 से 2019 के दौरान वन क्षेत्र में 13 हजार वर्ग किलोमीटर का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सघन वन क्षेत्र, विरल वन क्षेत्र और सामान्य वन क्षेत्र, तीनों श्रेणियों में बढ़ोतरी दर्ज करने वाला भारत एक मात्र देश है। जावडेकर ने कहा कि देश के उर्त्सिजत कार्बन में 2017 के पिछले आकलन के मुकाबले 4.26 करोड़ टन की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, ‘‘यह रिपोर्ट हमें भरोसा दिलाती है कि हम पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर हैं।’’

12:57 (IST)30 Dec 2019
हरियाणा के मौसम का हाल जानिए

उत्तर भारत में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप बना रहा जहां हरियाणा में अधिकारियों ने स्कूल बंद करने का फैसला किया। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही वहीं जयपुर में पिछले करीब पांच दशक में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘उम्मीद के अनुसार उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर हवा का रुख होना शुरू हो गया है और आज से सर्द दिनों तथा शीत लहर में कमी शुरू हो गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह प्रर्दिशत हुआ है।’’

12:39 (IST)30 Dec 2019
घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी रद्द हुईं

12:38 (IST)30 Dec 2019
घने कोहरे चलते हवाई उड़ानों पर भी पड़ा असर, कई उड़ाने रद्द

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को 16 विमानों का मार्ग परिर्वितत किया गया और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’ परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। अधिकारी ने सुबह 12 बजकर आठ मिनट पर विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 16 विमानों का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया है और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण भारत में हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है। हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ताजा जानकारियां देते रहेंगे।’’ एयरलाइन ने यात्रियों से घरों से निकलने से पहले विमान के उड़ान भरने की जानकारी लेने और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने का भी अनुरोध किया है।

11:35 (IST)30 Dec 2019
दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी गंभीर, अन्य शहरों का हाल भी जानिए

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर 448 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता शनिवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। पड़ोसी इलाकों गाजियाबाद (439), फरीदाबाद (465), नोएडा (471) और ग्रेटर नोएडा (448) में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर माना जाता है। 500 से ऊपर के एक्यूआई को आपात श्रेणी का माना जाता है। कड़ाके की ठंड, अत्यधिक नमी और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक कण एकत्रित होने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बिगड़ गई।

11:32 (IST)30 Dec 2019
घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण एक कार सड़क पर फिसलकर नहर में गिर गई जिसमें दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कार में सवार पांच अन्य लोगों को चोटें आयी हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कार में 11 लोग सवार थे। कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घने कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

11:23 (IST)30 Dec 2019
कम दृश्यता के चलते डीएनडी फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम

11:18 (IST)30 Dec 2019
मंगलवार तक जारी रहेगा शीत लहर का कहर

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में शीत लहर का कहर मंगलवार तक जारी रह सकता है और बुधवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

11:16 (IST)30 Dec 2019
जम्मू और कश्मीर: बनिहाल-श्रीनगर-बारामूला में पटरी साफ करने के लिए बर्फ काटने वाली मशीन का इस्तेमाल किया गया, देखिए वीडियो


10:46 (IST)30 Dec 2019
राष्ट्रीय राजधानी के मौसम का हाल जानिए

सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान दृश्यता जबर्दस्त ढंग से कम रही। कोहरे के चलते ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। कुछ जगह दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी। घने कोहरे के चलते तीन उड़ानों का मार्ग दिल्ली हवाई अड्डे से परिर्वितत कर दिया गया लेकिन सुबह सात बजे के एक अपडेट के मुताबिक, हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई।’’ रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। 

10:15 (IST)30 Dec 2019
उत्तर भारत के मौसम का हाल जानिए

उत्तर बिहार में ठंड जानलेवा साबित हो रही है। कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं। रविवार को ठंडजनित बीमारियों से उत्तर बिहार में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक सात लोगों की जान गई। एक-एक मौत बेतिया व सीतामढ़ी में हुई है जबकि एक मौत मुजफ्फरपुर के औराई में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तीन जनवरी के बाद मौसम में सुधार होने की उममीद है। ठंड की अत्यधिकता को देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने दो जनवरी तक जिले में धारा 144 लगा दिया है। इस दौरान सरकारी व निजी विद्यालयों में किसी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।

09:48 (IST)30 Dec 2019
नए साल में खलल डाल सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 31 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्व और उत्तर पूर्वी भारत में 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 31 दिसंबर से बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 और 2 जनवरी को बारिश हो सकती है।

09:03 (IST)30 Dec 2019
कोहरे के कारण गाजियाबाद में लॉ विजिबिलिटी, शीतलहर भी जारी

09:01 (IST)30 Dec 2019
कोहरे के चलते हवाई सेवाएं बाधित

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को तीन विमानों का मार्ग परिर्वितत किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुबह सात बजे विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि कोहरा घना है लेकिन किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है।

08:26 (IST)30 Dec 2019
Delhi Air Quality Index: दिल्ली के आनंद विहार में AQI 462 और ओखला फेस-2 494 पहुंचा

08:20 (IST)30 Dec 2019
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में तापमान तीन डिग्री से नीचे

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं आज सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

08:15 (IST)30 Dec 2019
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल