Weather forecast Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव नजर आया है। सुबह के समय धूप खिली थी लेकिन इस बीच मौसम में बदलाव नजर आया है। आसमान में बादल उमड़े हैं और बारिश के आसार हैं। बादलों के चलते धूप नहीं दिख रही और तापमान में गिरावट हुई है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो- तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। आदिवासी बहुल जिला किन्नौर के कल्पा में हल्की बर्फबारी (0.2 सेमी) हुई, जबकि भुंतार (7.8 मिमी), शिवबाग (6.2 मिमी) और मनाली (1 मिमी) सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। कुल्लु जिले के मनाली में सुबह बर्फबारी हुई वहीं राजधानी शिमला में दोपहर में बर्फबारी देखने को मिली।

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में ताजा हल्की बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में कई स्थानों, जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई।’ उन्होंने कहा, ‘हल्की से मध्यम बर्फबारी छह-सात जनवरी की शाम में हो सकती है।’ उत्तराखंड में चारधाम सहित ऊंची पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश और ओले गिरे।

Live Blog

22:00 (IST)05 Jan 2020
कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास आने वाला है। इसके चलते 6 जनवरी, 2020 से कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने के संभावना है।

19:59 (IST)05 Jan 2020
Delhi , Weather India Forecast: मौसम बदला लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह अच्छी धूप खिली और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 350 दर्ज की गई जो बेहद खराब श्रेणी में है।मौसम विभाग ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया लेकिन दृश्यता में कोई खास कमी नहीं आयी।अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे 94 प्रतिशत सापेक्ष आर्द्रता दर्ज हुई।शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.6 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18:30 (IST)05 Jan 2020
Kedarnath, Badrinath Indian Weather Forecast: उत्तराखंड में बर्फबारी

केदारनाथ, बदरीनाथ, औली, यमुनोत्री, गंगोत्री, र्हिषल तथा अन्य उंचाई वाले स्थानों पर जबरदस्त बर्फवारी होने तथा निचले इलाकों में बारिश होने से शीतलहर जैसे हालात बन गये हैं। राजधानी देहरादून में शनिवार को बारिश के बाद रविवार सुबह धूप निकली लेकिन जल्द ही बादलों ने सूरज को ढक लिया।मौसम विभाग द्वारा यहां जारी एक विशेष विज्ञप्ति में अगले चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन्हीं मौसमी दशाओं के बने रहने की संभावना व्यक्त की गयी है ।
मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि छह से लेकर नौ जनवरी तक पूरे प्रदेश में बर्फवारी और बारिश होने की संभावना है। छह, सात और आठ जनवरी को उत्तराखंड में उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ छिटपुट स्थानों विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौडी और नैनीताल जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की गयी है। इससे प्रदेश में शीत दिवस या अतिशीत दिवस जैसी दशायें बन सकती हैं।आठ जनवरी को 2500 मीटर या उससे अधिक उंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फवारी की संभावना व्यक्त की गयी है जिससे नौ जनवरी को शीत दिवस की दशाएं बनी रहेंगी ।

17:16 (IST)05 Jan 2020
उत्तर भारत में कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं, शनिवार को भी दिल्ली आने वाली करीब 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चली थीं।

17:15 (IST)05 Jan 2020
कोहरे के कारण करीब 26 ट्रेनें लेट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद-निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस और मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस में पांच घंटे की देरी हुई। हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा-दिल्ली रोहिल्ला एक्सप्रेस में भी चार घंटे देरी हुई है।शनिवार को भी दिल्ली आने वाली करीब 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चली थीं।

16:15 (IST)05 Jan 2020
Noid -Delhi,New Delhi India Weather Forecaste: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव नजर आया है। सुबह के समय धूप खिली थी लेकिन इस बीच मौसम में बदलाव नजर आया है। आसमान में बादल उमड़े हैं और बारिश के आसार हैं। बादलों के चलते धूप नहीं दिख रही और तापमान में गिरावट हुई है। 

14:50 (IST)05 Jan 2020
Shimla, Himachal Pradesh, India Weather Forecast: बर्फबारी के बाद शिमला में खिली धूप

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  बर्फबारी के बाद रविवार को  धूप खिली नजर आई।शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, वहीं 6.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।मौसम विभाग के एक अधिकारी  के मुताबिक बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य के कई क्षेत्रों में धूप खिली है। मौसम विभाग ने पहले ही बर्फ गिरने की आशंका व्यक्त की थी।

14:37 (IST)05 Jan 2020
Hisar-Ambala, Haryana, India Weather Forecast: हिसार और अंबाला में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 7.2 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री, 7.1 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14:35 (IST)05 Jan 2020
Ludhiyana-Amritsar-Patiala, Punjab, India Weather Forecast: पंजाब और हरियाणा में ठंड से राहत नहीं

पंजाब और हरियाणा में रविवार को तापमान गिरने से लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कुछ कम है।पंजाब में बंठिडा और आदमपुर सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और दोनों स्थानों पर न्यूनतमत तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला, अमृतसर और लुधियाना का न्यूनतम तापमान तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.4 डिग्री और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट और हलवारा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री, 5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13:42 (IST)05 Jan 2020
मौसम के चलते यातायात भी प्रभावित

देश के कई हिस्सों में खराब मौसम (Weather) के चलते ट्रेन और फ्लाइट सेवा पर असर पड़ा है। ऐसे में अगर आप रविवार को यात्रा करने वाले हैं तो अपनी फ्लाइट या ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने वाली लगभग 26 ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं थी।

13:14 (IST)05 Jan 2020
उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

उत्तराखंड में चारधाम सहित ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण शनिवार को समूचे राज्य में पारा और नीचे चला गया। आपदा शमन एवं प्रबंधन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिरों, रूद्रप्रयाग में केदारनाथ के अलावा चमोली जिले के बद्रीनाथ में दोपहर को हुई भारी बर्फबारी के बाद ये क्षेत्र बर्फ की मोटी चादर में ढंक गए। उत्तरकाशी जिले के हरसिल, सुक्की, मुखवा, जानकीचट्टी और खरसाली में बर्फबारी हुई।ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से पारे के स्तर में तेजी से गिरावट हुई।

12:58 (IST)05 Jan 2020
अंबाला-हिसार के मौसम का हाल जानिए

पंजाब और हरियाणा में रविवार को तापमान गिरने से लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कुछ कम है। पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला, अमृतसर और लुधियाना का न्यूनतम तापमान तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.4 डिग्री और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट और हलवारा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री, 5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 7.2 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री, 7.1 डिग्री और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11:21 (IST)05 Jan 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल