Weather forecast Today  News Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरु हो गई हैं। जिसके चलते तापमान में गिरावट आयी है। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में एक दो डिग्री की कमी होने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में राहत मिली हुई है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा।

लक्षद्वीप के नजदीक एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जगहों पर बारिश हो सकती है, उनमें चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुवअनंतपुम और कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश और दक्षिमी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश से दिल्ली में स्मॉग से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी भी यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। सामान्य तौर पर मौसम शुष्क ही रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिसके चलते उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल सर्दियों में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है। जिसके चलते इस बार लोगों को कड़ाके की ठंड नहीं सताएगी। हालांकि इस दौरान शीतलहर चल सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलेगी।

Live Blog

Highlights

    17:49 (IST)01 Dec 2019
    यहां हो सकती है बारिश

    अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ये बारिश चेन्नई, बेंगलुरु, वेल्लोर व मैसूर जैसे शहरों में देखी जा सकती है। स्काईवेट वेदर ने इस बात की संभावना जताई है।

    16:53 (IST)01 Dec 2019
    इन राज्यों में बारिश

    स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा देखने को मिली है।

    15:58 (IST)01 Dec 2019
    चेन्नई, तिरुवअनंतपुरम में होगी भारी बारिश

    लक्षद्वीप के नजदीक एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जगहों पर बारिश हो सकती है, उनमें चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुवअनंतपुम और कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश और दक्षिमी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

    14:40 (IST)01 Dec 2019
    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी सर्दी

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तेज सर्द हवा का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। इसके साथ ही ठंड का दौर भी जारी रहेगा। मंगलवार तक हवा की रफ्तार तेज ही रहेगी। बुधवार से थोड़ी हल्की पड़ेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान जल्द ही 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा।

    12:31 (IST)01 Dec 2019
    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

    पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरु हो गई हैं। जिसके चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में एक दो डिग्री की कमी होने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में राहत मिलेगी।

    10:51 (IST)01 Dec 2019
    चेन्नई, तिरुवअनंतपुरम में आज भारी बारिश होने के आसार

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज भी दिल्ली में धुंध छायी रहेगी। ठंडी हवा भी चलेगी, लेकिन दिन में धूप खिलेगी। लक्षद्वीप इलाके में एक निम्न दबाव का चक्र बन रहा है, जिसके चलते आज चेन्नई, तिरुवअनंतपुरम और कोच्चि में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

    09:04 (IST)01 Dec 2019
    बारिश के चलते फसल को हुआ नुकसान, दोबारा बुवाई कर रहे किसान

    बीते दिनों उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। खासकर गेहूं की फसल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रही। अब कई किसानों ने दोबारा बुवाई की है। ऐसे में किसानों का खर्च बढ़ गया है।

    08:25 (IST)01 Dec 2019
    कुछ इलाकों में कोहरा गिरने की संभावना

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हवा चलने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।

    07:40 (IST)01 Dec 2019
    दक्षिण भारत के इन इलाकों में बारिश के आसार

    बेंगलुरु, दक्षिण कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मध्य भारत में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

    07:39 (IST)01 Dec 2019
    यहां जानें पूरे दिन के मौसम का हाल

    07:38 (IST)01 Dec 2019
    पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर बारिश के आसार

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है।