Weather forecast Today News Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरु हो गई हैं। जिसके चलते तापमान में गिरावट आयी है। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में एक दो डिग्री की कमी होने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में राहत मिली हुई है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा।
लक्षद्वीप के नजदीक एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जगहों पर बारिश हो सकती है, उनमें चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुवअनंतपुम और कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश और दक्षिमी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश से दिल्ली में स्मॉग से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी भी यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। सामान्य तौर पर मौसम शुष्क ही रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिसके चलते उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल सर्दियों में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है। जिसके चलते इस बार लोगों को कड़ाके की ठंड नहीं सताएगी। हालांकि इस दौरान शीतलहर चल सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलेगी।
अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ये बारिश चेन्नई, बेंगलुरु, वेल्लोर व मैसूर जैसे शहरों में देखी जा सकती है। स्काईवेट वेदर ने इस बात की संभावना जताई है।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा देखने को मिली है।
लक्षद्वीप के नजदीक एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जगहों पर बारिश हो सकती है, उनमें चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुवअनंतपुम और कोच्चि शामिल हैं। इसके अलावा बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश और दक्षिमी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तेज सर्द हवा का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। इसके साथ ही ठंड का दौर भी जारी रहेगा। मंगलवार तक हवा की रफ्तार तेज ही रहेगी। बुधवार से थोड़ी हल्की पड़ेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान जल्द ही 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा।
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरु हो गई हैं। जिसके चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में एक दो डिग्री की कमी होने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे दिन में राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज भी दिल्ली में धुंध छायी रहेगी। ठंडी हवा भी चलेगी, लेकिन दिन में धूप खिलेगी। लक्षद्वीप इलाके में एक निम्न दबाव का चक्र बन रहा है, जिसके चलते आज चेन्नई, तिरुवअनंतपुरम और कोच्चि में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
बीते दिनों उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। खासकर गेहूं की फसल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रही। अब कई किसानों ने दोबारा बुवाई की है। ऐसे में किसानों का खर्च बढ़ गया है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हवा चलने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।
बेंगलुरु, दक्षिण कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मध्य भारत में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है।