Cyclone Vayu, Weather forecast Today, Monsoon News Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और सूखे से प्रभावित राज्य के लिये केंद्रीय सहायता की मांग की। राज्य में बारिश सामान्य से 45 प्रतिशत कम होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई है। लोकसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने केंद्र को दिये अपने ज्ञापन में सूखे से प्रभावित किसानों को रबी मौसम में राहत उपलब्ध कराने के लिये 2,064 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की थी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मरनेगा के तहत लंबित कोष के यथाशीघ्र जारी हो। इसके अलावा उन्होंने कृषि कर्ज माफी योजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की सफलता भी साझा की। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मोदी को सूचित किया कि बारिश 45 प्रतिशत कम होने से राज्य इस साल भी सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है।
बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस स्थिति में आगे बढ़कर राज्य की मदद का अनुरोध किया।’’ कुमारस्वामी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये लंबित होने का मुद्दा उठाया और केंद्र से यथाशीघ्र राशि जारी करने का आग्रह किया। कर्नाटक ने 30 जिलों के 156 तालुकाओं में सूखे की स्थिति की घोषणा की है।
दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
चक्रवाती तूफान ‘वायु’ के फिर से अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘वायु’ अभी दीव के पश्चिम में 390 किमी और पोरबंदर से 280 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है। यह पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में तट से दूर जा रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
वहीं एक अधिकारी ने बताया, ‘वायु के 16 जून को अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को कच्छ में दस्तक देने की संभावना है।’ अधिकारी ने कहा कि चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है। यह चक्रवात या ‘डीप डिप्रेशन’ के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया भीषण चक्रवाती तूफान 'वायु' अभी दीव के पश्चिम में 390 किमी और पोरबंदर से 280 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है। यह पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में तट से दूर जा रहा है।
भीषण गर्मी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते डीहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। सरकारी अस्पतालों में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया, पेट दर्द के मरीज अस्पताल में काफी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी से बचाव के लिए दूषित खानपान से लोगों को बचना चाहिए।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक से 14 जून के बीच कोई बारिश नहीं हुई है। यह देश में एकमात्र 100 फीसदी बारिश की कमी वाला ‘राज्य’ है। आम तौर पर शहर में जून के शुरुआती पहले दो सप्ताह में 15 मिमी बारिश हो जाती थी। पश्चिम बंगाल में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कोलकाता में इस साल का सबसे ज्यादा तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आर्द्रता ने शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ आसनसोल राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जून को कहीं कहीं आंधी—पानी आने का पूर्वानुमान जताया है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जून को कुछ जगहों के लिए इस तरह का अनुमान जताया गया है । इस बीच, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान तथा आकाशीय बिजली से जुड़ी घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं । यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए। योगी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में आंधी—तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश राहत आयुक्त के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि 22 मवेशी भी आंधी की भेंट चढ गए। राज्य भर में 93 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि सिद्धार्थनगर में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई । देवरिया में तीन और बलिया में दो लोगों की जान गई। उन्होंने बताया कि अयोध्या, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर और सोनभद्र में एक एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि लोगों को गर्मी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक चुरू, बीकानेर, कोटा, जैसलमेर व जोधपुर में तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री, 43.5 डिग्री, 42.1 डिग्री, 41 डिग्री और 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह पर बूंदाबांदी भी हुई है।
राजस्थान में भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को राज्य के श्री गंगानगर में तापमान अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री और जैसलमेर में 41 डिग्री और जोधपुर में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 43 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां ऊना सबसे गर्म स्थान रहा।
ओडिशा में एक दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। शुक्रवार को राज्य के 11 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन में आकाश साफ रहा। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इटावा में 44.8 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।