Weather Update In North India: क्रिसमस (Christmas) के मौके पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमोत्तर भारत (North- West India) में लोगों को कड़ाके की ठंड (Severe Cold) का सामना करना होगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने इन राज्यों में अगले दो दिन के लिए तेज शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। हालांकि इसके बाद, दिल्ली में 27 से 30 दिसंबर के दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट

कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार से कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने के कारण ठंड से राहत मिलने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम व गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 26-30 दिसंबर के बीच बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में पारा न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री की सीमा में रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली (सफदरजंग) में एक दिसंबर से 24 दिसंबर तक के दौरान शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जो 5.3 डिग्री रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल छाए रहने के कारण 26 दिसंबर तक तापमान लगभग 2-3 डिग्री गिर सकता है और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री की सीमा में रहेगा।

weather forecast | india fog alert | mausam
Snow Fall In Srinagar: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील का पानी तापमान गिरने से जम गया है। इसके ऊपर बने लकड़ी के पुल से होकर जाती महिला। (फोटो- पीटीआई)

इन दो दिनों में दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर शीतलहर रहेगी। 27 से 30 दिसंबर के दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साल खत्म होने से पहले 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तापमान में गिरावट होगा। पारा 7 डिग्री तक जा सकता है। 27 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा छाएगा। इसी तरह के हालात आगे 30 दिसंबर तक बने रहेंगे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रह सकता है।