Weather forecast : कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है जिस के कारण पहाड़ों पर जारी मौसमी गतिविधियां अब काफी कम हो जाएंगी। राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल तापमान बढ़ गए हैं। शीतलहर से राहत मिल गई है। हालांकि 15 फरवरी से ठंडी हवाओं की वापसी होगी इसलिए अभी गर्म कपड़ों की ज़रूरत खत्म नहीं हुई है।

स्काई मैट के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों का मौसम मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी। वहीं मध्य भारत के भागों में खजुराहो, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, नागपुर, वर्धा, अकोला, पुणे, नाशिक, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, जामनगर, उदयपुर, कोटा समेत सभी शहरों में मौसम शुष्क होगा। तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों पर गर्म हवाएँ चलेंगी जिससे दिन अचानक काफी गर्म हो जाएगा।

Live Blog

Highlights

    20:48 (IST)14 Feb 2020
    कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

    19:41 (IST)14 Feb 2020
    पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम

    स्काई मेट वेदर के रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों का मौसम मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी।

    17:10 (IST)14 Feb 2020
    मध्य प्रदेश मौसम का हाल

    मौसम जानकारों के मुताबिक मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 7 दिनों में किसी भी महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली के आभाव में मौसम शुष्क और आरामदायक रहेगा। सूरज के उत्तरायण होने के कारण दिन और रात के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

    16:18 (IST)14 Feb 2020
    जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

    अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कश्मीर से आगे निकलने के बाद पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी कम हो गई है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

    14:21 (IST)14 Feb 2020
    केरल और दक्षिणी तमिलनाडु तापमान बढ़ा

    दक्षिण भारत के भागों में भी पारा बढ़ता जा रहा है। केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में कुछ और वृद्धि का अनुमान है इससे लोगों को तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

    13:06 (IST)14 Feb 2020
    महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों पर गर्म हवाएँ

    देश के कई शहरों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों पर गर्म हवाएँ चलेंगी जिससे दिन अचानक काफी गर्म हो जाएगा।

    12:52 (IST)14 Feb 2020
    उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

    अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मध्य भारत के भागों में खजुराहो, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, नागपुर, वर्धा, अकोला, पुणे, नाशिक, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, जामनगर, उदयपुर, कोटा समेत सभी शहरों में मौसम शुष्क होगा।

    11:59 (IST)14 Feb 2020
    तटीय हिस्सों में इस वजह से हल्का कोहरा छाएगा

    ओडिशा के तटीय हिस्सों में कुछ समय के लिए हल्का कोहरा छा सकता है। असम और इससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम तथा नागालैंड में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

    11:34 (IST)14 Feb 2020
    पश्चिम बंगाल और आस पास के इलाकों में पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी

    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों का मौसम देखें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी। मौसम शुष्क रहेगा। 

    10:54 (IST)14 Feb 2020
    15 फरवरी से ठंडी हवाओं की वापसी होगी

    दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में फिलहाल तापमान बढ़ गए हैं। शीतलहर से राहत मिल गई है। हालांकि 15 फरवरी से ठंडी हवाओं की वापसी होगी इसलिए अभी गर्म कपड़ों की ज़रूरत खत्म नहीं हुई है।

    10:08 (IST)14 Feb 2020
    दिन का तापमान बढ़ेगा

    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में मौसम शुष्क और सुहावना होगा। दिन का तापमान बढ़ेगा जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।