Weather forecast Updates: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा, जिससे 20 और 21 मार्च को बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली स्काईमेट वेबसाइट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस साल मार्च महीने में काफी अधिक बारिश हुई है। पहले 15 दिनों में बारिश के साथ कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि के कारण फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। 20 से 22 मार्च के बीच दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में छिटपुट बारिश हो सकती है। राज्य में 24 और 25 मार्च को ज्यादातर जगहों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।

इसके अलावा ओडिशा में कई जगहों पर, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ स्थानों पर और बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना। ओडिशा और झारखंड में बिजली और ओले गिरने के भी आसार।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज़ बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक यानि 21 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश का मौसम बना रहेगा।

Live Blog

20:49 (IST)19 Mar 2020
दिल्ली-एनसीआर में भी 24 घंटे के अंदर बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम सुहाना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 88 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 13.4 और 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।।

15:28 (IST)19 Mar 2020
आने वाले पांच दिनों में हो सकती है बारिश

अभी पूरी तरह गर्मी का मौसम आने में समय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अभी भी कई दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। तो ऐसे में आने वाले दिनों सावधानी बरते की जरूरत है।

15:03 (IST)19 Mar 2020
झारखंड के मौसम का हाल जानिए

झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 मार्च से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण झारखंड में नमी आने की वजह से 20 मार्च से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है।

14:35 (IST)19 Mar 2020
पंजाब-हरियाणा में हो सकती है बारिश

पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरी राजस्‍थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम करवटें ले रहा है। स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि 24 और 25 मार्च को यहां बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है।

13:40 (IST)19 Mar 2020
इन राज्यों में साफ रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र के नागपुर, अकोला, गोंडिया, चंद्रपुर, मध्‍यप्रदेश के भोपाल, बैतूल, होशंगाबाद, मंडला, छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में बारिश की संभावना है। मप्र के ही उज्जैन, रतलाम, ग्‍वालियर, महाराष्‍ट्र के सांगली, सतारा, मुंबई और पुणे का मौसम साफ रहेगा।

13:15 (IST)19 Mar 2020
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

अगले दो से तीन दिनों के दौरान, पूर्व और दक्षिणपूर्व मध्‍यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ स्‍थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। कहीं-कहीं पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

12:39 (IST)19 Mar 2020
Weather Forecast Update: उत्तर भारत के मौसम का हाल जानिए

उत्‍तर भारत में मौसम अनिश्चित बना हुआ है। इस बीच ताजा अनुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्‍थानों पर तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इनके अलावा कुछ राज्‍य ऐसे हैं जहां मौसम सामान्‍य बना रहेगा। कहीं बारिश से राहत है लेकिन अब तापमान बढ़ सकता है। बारिश का यह क्रम 20 से लेकर 25 मार्च तक जारी रह सकता है।

12:35 (IST)19 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल

15:31 (IST)18 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल