Weather Forecast Highlights: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को बारिश और हिमपात जारी रह सकते हैं। मैदानी हिस्सों में उत्तरी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह जानकारी मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी कंपनी Skymet Weather ने दी है।

दरअसल, गुरुवार को गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर मध्य भारत तक अधिकांश हिस्सों में तापमान गिर गया था। हिमालय की पहाड़ियों से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत तक पहुंचीं, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई।

गुरुवार को देश के विभिन्न मैदानी इलाकों में राजस्थान का उदयपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां सुबह का तापमान 10.0˚C दर्ज किया गया।

उधर, हरियाणा के हिसार में यह 12.1 डिग्री और अमृतसर में 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। शुक्रवार को 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। 14 मार्च को भी कुछ जगहों पर बिखरे हुए हल्की बारिश हो सकती है।

Live Blog

17:55 (IST)12 Mar 2020
PAK: बारिश ने लील ली 32 की जान

अधिकारियों द्वारा ताजा डेटा के हवाले से मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी कंपनी Skymet Weather ने बताया कि चार मार्च, 2020 के बाद से अब तक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कम से कम 32 लोगों की जान बारिश के चलते जा चुकी है।

17:18 (IST)12 Mar 2020
मैदानी भागों में सबसे गर्म रहा कौन सा स्थान?

आंध्र प्रदेश का कुरनूल देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यही समय है जब देश के उत्तर से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ता है। दक्षिण और मध्य भारत के इलाके सबसे पहले गर्म होते हैं।

15:55 (IST)12 Mar 2020
हिमाचल में कई जगह गिरी बर्फ

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई है। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। वहीं कुल्लु के भी कुछ क्षेत्रों भी बर्फबारी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार की सुबह तेज हवाओं की वजह से लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार की देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

15:14 (IST)12 Mar 2020
गर्मी बढ़ने का समय

वहीं आंध्र प्रदेश का कुरनूल देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यही समय है जब देश के उत्तर से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ता है। दक्षिण और मध्य भारत के इलाके सबसे पहले गर्म होते हैं।

14:15 (IST)12 Mar 2020
कुरनूल सबसे गर्म स्थान

आंध्र प्रदेश का कुरनूल देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

13:22 (IST)12 Mar 2020
बारिश और बर्फबारी

आने वाले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में 13 मार्च से बारिश ज्यादा होने की संभावना है। 

12:13 (IST)12 Mar 2020
उदयपुर में 10 डिग्री पहुंचा तापमान

गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर मध्य भारत तक अधिकांश हिस्सों में तापमान गिर गया है। हिमालय की पहाड़ियों से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत तक पहुंच रही हैं। इसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। आज भारत के मैदानी इलाकों में राजस्थान का उदयपुर सबसे ठंडा शहर है, जहां सुबह का तापमान 10.0˚C दर्ज किया गया है।

11:25 (IST)12 Mar 2020
हिमाचल में भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कुफरी, नरकंडा, किन्नौर और खड़ापत्थर समेत विभिन्न इलाकों में रातभर हुई बर्फबारी और शिमला में बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-5 समेत विभिन्न सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के फिरोजपुर को भारत-चीन सीमा पर शिप्की ला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) किन्नौर जिले में बंद हो गया है।

नरकंडा और खड़ापत्थर में भी वाहनों की आवाजाही बंद है। राज्य की राजधानी शिमला में रातभर बारिश हुई। राज्य में बारिश और बर्फबारी के चलते शीतलहर चलने लगी है, जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर इलाकों में घने बादल छाए रहेंगे।

10:56 (IST)12 Mar 2020
गरज के साथ बारिश की संभावना


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्वी कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10:10 (IST)12 Mar 2020
हिमाचल में बर्फबारी

09:40 (IST)12 Mar 2020
बेमौसम बारिश

14 और 15 मार्च तक दिल्ली में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय या शाम और रात के समय तेज हवाओं, बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

08:52 (IST)12 Mar 2020
बारिश और बर्फबारी की संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू और कश्मीर, साथ ही लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस बीच, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

05:50 (IST)12 Mar 2020
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बुधवार भी धूप और बादलों की लुका छिपी होती रही। बुधवार रात दिल्ली एनसीआर और रांची समेत राज्य के कई हिस्सो में रुक-रुक कर बारिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक 13 को पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।

01:36 (IST)12 Mar 2020
आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे

बदलते मौसम ने बुधवार को करवट ली। देर रात दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को शाम पांच बजे तक जमशेदपुर में 9.2 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया। वहीं झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है।

23:05 (IST)11 Mar 2020
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।धूप और बादल छाने का खेल दिनभर चलता रहा।  बारिश होने से मौसम में ठंड बढ़ गई। 

21:37 (IST)11 Mar 2020
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड में बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और ओडिशाके कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हालांकि 12 मार्च को इन स्थानों पर बारिश में कमी देखने को मिल सकती है लेकिन, 13 और 14 मार्च को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में ज्यादा बारिश के आसार हैं।

20:22 (IST)11 Mar 2020
अमृतसर शहर सबसे ठंडा शहर

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा पंजाब का अमृतसर शहर। जहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। टॉप टेन की सूची में पंजाब के अलावा हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहर भी शामिल हैं।

18:53 (IST)11 Mar 2020
राजधानी दिल्ली में भी हो सकती है बारिश

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में बारिश के आसार है।

16:33 (IST)11 Mar 2020
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्व मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में भी कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है

15:46 (IST)11 Mar 2020
Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम के जनाकारों के मुताबिक हिमाचल के पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी में 12 और 13 मार्च के बीच बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के मनाली और शिमला सहित कुछ इलाकों में ठंड के आसार हैं।

15:32 (IST)11 Mar 2020
दिल्ली में 30-40 किमी रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बारिश, गरज के साथ छीटें और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

14:05 (IST)11 Mar 2020
चंडीगढ़ में बारिश का अनुमान

चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

13:40 (IST)11 Mar 2020
पूर्वांचल में मौसम ने बदला रूख

पूर्वांचल में मौसम ने रुख बदल लिया है। बनारस सहित पूरे पूर्वांचल में मंगलवार को बूंदाबांदी की स्थिति बनी थी। बुधवार की सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, कई इलाकों में अभी भी काले बादल छाए हुए है। 

12:44 (IST)11 Mar 2020
मार्च में 2016 के बाद सबसे अधिक बरसात

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में मार्च में अब तक हुई बरसात वर्ष 2016 के बाद से सबसे अधिक है। महज सात दिन के भीतर करनाल में 45.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि 2016 में बरसात का यह आंकड़ा 46.5 एमएम था। लेकिन अभी बरसात का सिलसिला रूका नहीं है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मार्च को फिर से तेज बरसात व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस स्थिति में बरसात का यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

12:06 (IST)11 Mar 2020
हरियाणा में मार्च में 45 एमएम बारिश

हरियाणा में मार्च के महीने में पिछले 10 दिन में अब तक 45.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार होली के बाद फिर बरसात होने के आसार बन गए हैं। बरसात से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

10:39 (IST)11 Mar 2020
राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, जयपुर, उदयपुर, सूरत, मुंबई, पुणे, नासिक सहित महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों में धूप खिली रहेगी। इसी तरह कोलकाता, पटना, रांची, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में होली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

09:30 (IST)11 Mar 2020
हरियाणा में अगले दो दिन बारिश का अनुमान

हरियाणा में अगले दो-तीन दिन 11 से 13 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में अभी ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

08:41 (IST)11 Mar 2020
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रही बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर में बार-बार मौसम करवट ले  रहा है। इस बदलाव के चलते ही बारिश हो रही है। लिहाजा किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

08:11 (IST)11 Mar 2020
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दिख रहा असर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी हो रही है। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। पहाड़ी में राज्यों में बर्फबारी और बारिश का असर आने वाले कुछ और दिन तक देखने को मिलेगा। तापमान में हल्की कमी के बाद ठंड में हल्का बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप खिल सकती है।

07:42 (IST)11 Mar 2020
बारिश और ओलावृष्टि के बाद और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के होने से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

07:06 (IST)11 Mar 2020
Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली एनसीआर में बारिश, पारा गिरा

दिल्ली एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश सुबह भी जारी है। कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी से पारा लुढ़क कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है।

17:33 (IST)10 Mar 2020
उत्तर प्रदेश में बुधवार-गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होली के त्योहार के बीच कई शहरों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन भी कुछ जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार और गुरुवार को कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ बारिश का भी अनुमान है।

13:31 (IST)10 Mar 2020
उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। 11 मार्च की रात से इन राज्यों में बारिश और हिमपात की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तर भारत में 12 मार्च तक बारिश और इसके बाद 13 और 14 मार्च को भी हिमपात और बारिश का दौर जारी रहेगा।

11:54 (IST)10 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देश के दस सबसे गर्म शहर

11:11 (IST)10 Mar 2020
11 मार्च को इन राज्यों हो सकती है बारिश

11 मार्च की शाम को उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है वहीं 12 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन ओडिशा और झारखंड में बारिश जारी रहेगी। वहीं 13 और 14 मार्च की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

09:17 (IST)10 Mar 2020
हर 12 घंटे में बदल रहा देश का मौसम

मौसम का मिजाज हर 12 घंटे बाद बदल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से तेज हवा चलती रही, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती हो जाएगी।

07:52 (IST)10 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल