Weather forecast Today: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा 11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। इस बीच दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी।
इसके अलावा पूर्वी भारत में एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन दोनों सिस्टमों के चलते ओडिशा के दक्षिणी भागों, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और असम हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण भारत की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र दक्षिम भारत पर बना हुआ है, जिसके चलते केरल और तटीय कर्नाटक पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा ठंडी और नम हवाओं के मिलने के कारण आध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, पूर्वी कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

Highlights
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और पूर्वोत्तर राजस्थान में शीतलहर का प्रभाव दिख सकता है।11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 फरवरी से प्रदेश में फिर से पश्िचमी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोक्ष अब हिमालयी क्षेत्र से दूर जा चुका है। इसके चलते अगले चौबीस घंटों के दौरान पूरे उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में धूप छाई रहेगी और रात ठंडी होगी। मध्य भारत में शुष्क और उत्तर पश्चिमी हवाएं बहने के कारण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में तेज धूप से राहत मगर ठंडी हवा से गलन बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में किसी बड़े मौसमी बदलाव की उम्मीद कम है ऐसे में मौसम सामान्य रुप से बदलाव की ओर अग्रसर है। आने वाले सप्ताह के बाद से सुबह और शाम की गलन में कमी आएगी और ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद माह भर गुलाबी जाड़े का असर बना रहेगा। इसके बाद मार्च मध्य से गर्मी का असर दिखने लगेगा।
झारखंड और छत्तीसगढ़ में फिर मौसम बदल गया। रांची में सुबह से ही कोहरा और बादल छाए रहे। दोपहर बाद अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी शुरू होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
भारत और अफ्रीकी देशों में लगभग 25 साल बाद टिड्डी दलों के फसलों पर प्रकोप के लिए मौसम विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन को संभावित वजह बताते हुए भविष्य में भारत सहित पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ देशों के लिए टिड्डी के प्रकोप का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप मौसम की चरम गतिविधियां बढ़ी हैं। और इसका असर यह हुआ कि हिंद महासागर एवं अरब सागर का तापमान पिछले दो साल में बढ़ा जो कि टिड्डियों के पनपने की वजह हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा 11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। इस बीच दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी।
राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है और रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार शनिवार रात को सीकर एवं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा और ये प्रदेश में सबसे सर्द जगह रहे। इसी तरह न्यूनतम तापमान अलवर में 4.0 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।