Weather forecast Today: उत्तर भारत में इस समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाच प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शुष्क बना रहेगा। हवाओं की रफ्तार में कमी होने के चलते दिल्ली सहित संपूर्ण मैदानी इलाकों में प्रदूषण में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच बांग्लादेश पर बने एक चक्रवाती हवाओं के अक्षेत्र के चलते हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश का संभावना है। मध्य भारत की बात करें तो बहती उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात और छत्तीसढ़ में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इन प्रदेशों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Highlights
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले सप्ताह, राजस्थान में मौसम शुष्क लेकिन सुहावना बना रहेगा। ज़्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। इस बीच लगभग सभी जगहों पर दिन के तापमानों में बढ़ोत्तरी होगी।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फवारी संभव है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह बारिश की संभावना है।
पंजाब में आदमपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के हलवारा में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अमृतसर में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना 7.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में आठ डिग्री , पठानकोट 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में सात डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 फरवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका है। बीते एक हफ्ते में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि ठंड के इतनी जल्दी जाने के आसार नहीं हैं और शिमला, मनाली, केलॉन्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 18 फरवरी के बाद हल्की बर्फबारी हो सकती है।
ग्रेटर नोएडा (202), गाजियाबाद (235) और नोएडा (211) में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता क्रमश: 116 और 150 दर्ज की गई। 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह खुशगवार रही। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 91 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को सुबह कोहरे की संभावना के साथ दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर 220 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोक्ष अरब सागर बना हुआ है। जिसके चलते दक्षिणी केरल में एक दो जगह बारिश का पूर्वानमान है। बाकी दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।