Weather Forecast: भोपाल में शनिवार को कई इलाकों बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। कई जगहों पर जलभराव से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश से उत्सव के आनंद में बाधा आने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। उत्तर-पूर्व झारखंड वाले क्षेत्र में चक्रवाती प्रवाह बना है और इसी तरह का मौसम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में बन रहा है। इससे पश्चिम बंगाल में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है और राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव का मजा किरकिरा हो सकता है।
वहीं राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने हिमालय के आसपास वाले इलाकों जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर आदि में बारिश की संभावना जाहिर की है। कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बरसात होने का अनुमान है। वहीं बीते दिनों में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आयी है। दिल्ली में फिलहाल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देश के मध्य भागों जैसे मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में चक्रवाती हवाओं का असर दिख रहा है। वहीं एक ट्रफ सिस्टम भी उत्तरी कर्नाटक तक फैला हुआ है, जिसके चलते रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कुछ तटीय इलाकों में भी आज बारिश की संभावना है। बेंगलुरु, कोच्चि और हैदराबाद में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।


उत्तर-पूर्व झारखंड वाले क्षेत्र में चक्रवाती प्रवाह बना है और इसी तरह का मौसम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में बन रहा है। इससे पश्चिम बंगाल में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है और राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव का मजा किरकिरा हो सकता है। वहीं राजधानी दिल्ली में अब बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी हैं। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुरी में शनिवार को 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक यह राज्य के अकेला ऐसा क्षेत्र था जहां पर बारिश हुई। वहीं राजस्थान के उदयपुर, बाड़मेर और जोधपुर में मानसून विदाई के करीब है।
भोपाल में शनिवार को कई इलाकों बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। कई जगहों पर जलभराव से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में अगले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में अब बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी हैं। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.1°C तो बठिंडा में 27.4°C दर्ज किया गया है।
लखनऊ में कड़ी धूप निकलने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिन मौमस साफ रहेगा।
दिल्ली में दोपहर में बादल छाए रहें। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश से उत्सव के आनंद में बाधा आने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। उत्तर-पूर्व झारखंड वाले क्षेत्र में चक्रवाती प्रवाह बना है और इसी तरह का मौसम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में बन रहा है। इससे पश्चिम बंगाल में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है और राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान उत्सव का मजा किरकिरा हो सकता है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दरअसल उत्तरी पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते इन राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में मानसून अभी भी सक्रिय है। हालांकि आज बारिश के आसार नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बिहार की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर आज भी हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बाद में बिजली कड़कने के साथ बूंदा-बांदी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि 227 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा। देश के करीब 357 जिले बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हुए।
मुंबई में शनिवार को आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में दिन में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी। मौसम विभाग द्वारा सुबह 9 बजे जारी किए गए परामर्श के अनुसार, आंधी के दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मानसून वापसी की स्थिति में है। मौसम विभाग ने मुंबई में हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना जतायी है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मानसून अभी भी सक्रिय है और आसमान में बादल छाए हैं। आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं।
महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए। राज्य में 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश और बाढ़ से पश्चिम बंगाल के भी 22 जिले प्रभावित हुए जिनमें 227 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए। इसके साथ ही चार लोगों के लापता होने की खबर है। 43,433 लोगों को 280 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।
प्रदेश के 38 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा जिनमें 182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 38 लापता हैं। 32,996 लोगों को 98 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया। केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 13 जिलों में 181 लोगों की मौत हुई और 72 लोग लापता हैं। 2,227 राहत शिविरों में करीब 4.46 लाख लोगों ने आश्रय लिया।
बिहार ने वर्ष 2019-20 के लिए एसडीआरएफ के वास्ते केन्द्र के हिस्से की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि जारी करने का भी अनुरोध किया था। शाह ने वर्ष 2019-20 के लिए बिहार को एसडीआरएफ की खातिर 213.75 करोड़ रुपये के केन्द्र के हिस्से की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी।
बिहार के पटना में पुनपुन नदी लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा पटना देहात जिले में बढ़ गया है । बारिश के कारण पिछले हफ्ते प्रदेश में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बारिश प्रभावित जिलों अरवल, जहानाबाद और पटना का हवाई सर्वेक्षण किया और जमीनी स्थिति की समीक्षा की।
कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 106 लोगों ने जान गंवाई और 14 लोग लापता हैं। राज्य सरकार की ओर से स्थापित 3,233 राहत शिविरों में करीब 2.48 लोगों ने आश्रय लिया। इसके साथ ही एक जून से 30 सितंबर के बीच असम के 32 जिलों में बाढ़ आई जिनमें 97 लोगों की मौत हुई और 5.35 लाख लोगों को 1,357 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।
केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्यों के वास्ते इन दो राज्यों के लिए 1813.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को शुक्रवार को मंजूरी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा के बाद अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बाढ़ की स्थिति की गंभीरता और बिहार तथा कर्नाटक के राज्य आपदा राहत कोष खातों में निधि की स्थितियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा राहत से बिहार के लिए 400 करोड़ रुपये और कर्नाटक के वास्ते 1,200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी।’’
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में बारिश से 738 लोग घायल हुए हैं। देश में करीब 20 हजार मवेशियों की भी इस दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, 2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक 1,874 लोगों की मौत हुई है।