Weather forecast Today India Updates: दिल्ली में इन दिनों मौसम साफ है और वायु गुणवत्ता भी बेहतर मांपी गई है। हालांकि मौसम में थोड़ी ठंडक बढ़ने के साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता में फिर से गिरावट की आशंका जतायी जा रही है। दरअसल दिल्ली के आसपास रोक के बावजूद पराली जलाने से दिल्ली की हवा प्रदूषित हो सकती है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।
देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आयी आएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ इन जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आगामी 17 अक्टूबर को हिमाचल में बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा। शिमला में ताजा तापमान की बात करें तो सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, बिलासपुर में 29.8, हमीरपुर में 28.9 शिमला में 22.0, डलहौजी में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, जयपुर और अन्य क्षेत्रों सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा।
दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ ही धुंध और कोहरे की शुरुआत हो सकती है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाने के चलते दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने के आसार बन गए हैं।
मानसून इस समय देश के कई इलाकों को अलविदा कह चुका है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान मानसून झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात के भी कई हिस्सों से आगे निकल गया है। हालांकि दक्षिण भारत की बात करें तो मौसम से जुड़ी गतिविधियां सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में ही सक्रिय हैं। आंध्र प्रदेश के तटों के पास एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र बना है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु के दक्षिणी भागों तक सक्रिय है। इन सिस्टमों के प्रभाव से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है। भारी वर्षा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकती है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दक्षिणी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर मानसून वापस नहीं लौटा है, जिसके चलते इन इलाकों में बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, नासिक सहित गुजरात के सभी इलाकों और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अधिकांश जगहों पर मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसी बीच गुजरात और राजस्थान में दिन में गर्मी काफी परेशान कर सकती है।
मानसून के लौटने के साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को हेलीकॉप्टरों, नौकाओं तथा हजारों सैनिकों को लगाया गया है। एक दुखद घटना में बचाव अभियान के दौरान एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गयी। तूफान हगिबिस ने शनिवार शाम को दक्षिणी तोक्यो में दस्तक दी और उसने मध्य तथा उत्तरी जापान में तबाही मचायी। हगिबिस रविवार को उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने कहा कि देशभर में 14 नदियों में बाढ़ आ गयी।
वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा मेरठ में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई। मुरादाबाद, झांसी और आगरा मण्डलों को छोड़कर बाकी सभी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। इस दौरान इलाहाबाद 44.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की सम्भावना है। मौसम का यही मिजाज अगले 48 घंटों तक भी बना रह सकता है।
रविवार को मुरादाबाद, झांसी और आगरा मण्डलों को छोड़कर बाकी सभी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। इस दौरान इलाहाबाद 44.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की सम्भावना है। मौसम का यही मिजाज अगले 48 घंटों तक भी बना रह सकता है।
भीषण गर्मी से तप रहे समूचे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार तड़के तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी भी राहतबख्श नहीं रही और दिन चढ़ने के साथ प्रचंड हुई धूप और लू से लोग फिर हलकान हुए। प्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार तड़के राजधानी लखनऊ और आसपास के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान से मानो फिर आग बरसने लगी। तपती धूप और जबर्दस्त लू से लोग बेहाल रहे। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी में दो सेंटीमीटर, बनी (लखनऊ), राम सनेहीघाट (बाराबंकी), लखनऊ, चुनार (मिर्जापुर) और सुलतानपुर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा मेरठ में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई।