Weather forecast Today India : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में रविवार शाम हल्की बारिश हुई जबकि दिन के समय अधिकतर बादल छाए रहे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शाम साढ़े 5 बजे तक 2.4 मिमी बारिश हुई। आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत से 60 प्रतिशत रहा।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते के आखिर में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती तूफान की सक्रियता से अगले 48 घंटों में ओडिशा, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहेगी। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक एक बार जब ओडिशा में निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ जाएगा तब रविवार से दिल्ली में भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

Live Blog

21:51 (IST)25 Aug 2019
पंजाब में बाढ़ का खतरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

20:45 (IST)25 Aug 2019
राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोटा के कंवास में 7 सेंटीमीटर, झालावाड के खानपुर में 7 सेंटीमीटर, असनावर में 6 सेंटीमीटर, कोटा के सांगोंद में 5 सेंटीमीटर, बारां में 5 सेंटीमीटर, अटरू में 4 सेंटीमीटर, डूंगरपुर में 4 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 3 सेंटीमीटर से 2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार सुबह से शाम तक कोटा में 10.8 मिलीमीटर, जयपुर में .8 मिलीमीटर और श्रीगंगानगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया।

19:26 (IST)25 Aug 2019
बारिश से मौसम सुहाना

रविवार को दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। दिल्ली में रविवार को  न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

17:34 (IST)25 Aug 2019
दिल्ली तापमान

दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियज रहने का अनुमान है।’’ दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16:27 (IST)25 Aug 2019
मध्य प्रदेेश का तापमान

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हुई है। राज्य में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 22.8 डिग्री, ग्वालियर का 23.7 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15:21 (IST)25 Aug 2019
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश

शुक्रवार को कानपुर का न्यूतनतम तापमान 26 डिग्री, आगरा का 26 डिग्री, बहराइच का 25 डिग्री, बरेली का 26 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और फैजाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों पर चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ने का अंदेशा जताया गया है।

14:23 (IST)25 Aug 2019
बिहार में उमस भरी गर्मी, बारिश के आसार

राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

12:40 (IST)25 Aug 2019
यूपी में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में बादलों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज 24 घंटों के भीतर बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह भर तक बादलों का अमूमन ऐसा ही रुख बना रहेगा। वातावरण में पर्याप्त नमी के होने पर बादलों से बारिश भी होगी।

11:33 (IST)25 Aug 2019
आज दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियज रहने का अनुमान है।’’ दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10:18 (IST)25 Aug 2019
ओडिशा में भारी बारिश की भविष्यवाणी

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने के चलते ओडिशा में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी बुलेटिन में केरल और कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की। बुलेटिन में कहा गया कि ओडिशा तट से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गतिविधि समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में एक निम्न दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना है जिससे बारिश हो सकती है।

09:56 (IST)25 Aug 2019
ताइवान के मौसम का हाल भी जानिए

दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू’ से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन की एक अन्य घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है। बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

09:09 (IST)25 Aug 2019
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते के आखिर में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती तूफान की सक्रियता से अगले 48 घंटों में ओडिशा, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहेगी। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक एक बार जब ओडिशा में निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ जाएगा तब रविवार से दिल्ली में भारी बारिश शुरू हो जाएगी।