Weather forecast Today India : मौसम विभाग ने मंगलवार (30 जुलाई, 2019) को बताया कि कुछ घंटों में हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने विभाग के हवाले से बताया कि बादलों की गरजना के साथ प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सोलोन और शिमला जैसे जिलों में बारिश होगी।

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक उत्तराखंड में भी कई जगहों पर मध्य से भारी बारिश का अंदेशा है। एजेंसी के मुताबिक उत्तराखंड के अलावा हिमाचल में इस दौरान अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन का खतरा है। ऐसे में पर्टयकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे जाती है।

वहीं मध्य भारत में सिस्टम अभी भी अपनी जगह होने की वजह से आज राजस्थान के कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और मध्य प्रदेश में गुना, होशांगाबाद, श्योहर, सागर जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठावाड़ा में भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

Live Blog

Highlights

    21:38 (IST)30 Jul 2019
    गढ़चिरौली में बाढ़ के हालात
    21:35 (IST)30 Jul 2019
    मध्य प्रदेश में बारिश की आशंका

    बाढ़ की आशंका के बीच राहत आयुक्त ने 27 जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट जारी किया है। स्थानीय मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    20:05 (IST)30 Jul 2019
    दिल्ली में अधिक बारिश

    दिल्ली में 1 जुलाई से 29 जुलाई तक 199.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 195 मिमी के 30-वर्षीय औसत से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। जून के महीने में दिल्ली में बहुत अधिक बारिश नहीं हुई और जुलाई की दूसरी छमाही में अच्छी बारिश देखी गई।

    18:31 (IST)30 Jul 2019
    बारिश के चलते बांध से छोड़ा गया पानी

    सरकारी अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी और पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच बांधों से सोमवार तथा मंगलवार को पानी छोड़ा गया है। संबंधित क्षेत्रों में अच्छी बारिश की वजह से जलाशय भर गए हैं।मूठा और गोदावरी नदियों के किनारे बसे ग्रामीणों को चेतावनी भी जारी की गई है क्योंकि पानी छोड़े जाने की वजह से इन नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।
    जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पानी छोड़े जाने की वजह से दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के सूखे क्षेत्रों को पानी मिलेगा।उन्होंने बताया कि नासिक जिले के गंगापुर और जलगांव के हतनुर बांध के सभी दरवाजे खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी तापी और गोदावरी नदियों में पहुंचे।अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में हुई बारिश की वजह से हतनुर बांध भर गया है।उन्होंने कहा कि पुणे जिले के वीर और खड़कवास्ला बांध से भी पानी क्रमश: नीरा और मूठा नदियों में छोड़ा जा रहा है जो पुणे-सोलापुर सीमा पर उजानी बांध तक पहुंचेगा।सोलापुर में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है।

    17:10 (IST)30 Jul 2019
    राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस

    राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह उमस भरी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक ने दिन में बादल छाने के साथ ही शाम को हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह साढेÞ आठ बजे न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। ’’ हवा में आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘ अधिकतम तापमान के लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।’’ सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 60 से 85 प्रतिशत के बीच रहा था।

    16:11 (IST)30 Jul 2019
    अगले तीन दिन बारिश के आसार

    मौसम व‍िभाग के अनुसार मंगलवार को हल्‍की बारिश के असार हैं। वहीं अगले तीन दिनों तक अच्‍छी बारिश होगी।मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले तीन दिनों में बादल आते-जाते रहेंगे।

    14:50 (IST)30 Jul 2019
    दक्षिणी राज्यों के मौसम का हाल भी जानिए

    दक्षिणी राज्यों की बात करें तो यहां स्थितियां नहीं बदलेंगी। चेन्नई और कन्याकुमारी सहित तमिलनाडु और बेंगलुरु सहित दक्षिणी कर्नाटक के आंतरिक शहरों में ज्यादातर स्थानों पर मानसून की नाराजगी रहेगी। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा और उत्तरी तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होगी। जबकि तेलंगाना और इससे सटे कर्नाटक में मध्य बारिश होने की उम्मीद है। केरल के शहरों के फिलहाल हल्की बारिश होने के आसार है।

    13:35 (IST)30 Jul 2019
    इन राज्यों में भी आज होगी बारिश

    बंगाल की खाड़ी से हवाओं में नमी बढ़ने के चलते असम, मेघालय, अरुणचल प्रदेश और नागालैंड में कई जगहों पर मध्य से भारी बारिश होगी। चंडीगढ़ और अंबाला सहित हरियाणा और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गर्जना के साथ हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि दोनों राज्यों के बाकी हिस्सों में मौसम फिल्हाल शुष्क रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में शुष्क मौसम के आसार हैं। हालांकि यहां हवा में नमी बहुत है इसलिए कुछ स्थानों से बारिश हो सकती है।

    12:20 (IST)30 Jul 2019
    पूर्वी भारत में कमजोर रहेगा मानसून

    पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक मानसून कमजोर रहेगा। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की उम्मीद ना के बराबर है। हालांकि इस दौरान बिहार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इनमें अररिया, पूर्णिया, कटियार जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

    11:42 (IST)30 Jul 2019
    महाराष्ट्र के इन क्षेत्रों में आज होगी बारिश

    महाराष्ट्र के तटों पर गोवा से लेकर रत्नागिरी, महाबलेश्वर, पालघर और अलीबाग के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है। हालांकि भारी बारिश से जूझ रही मुंबई सहित उत्तरी तटीय शहरों में बारिश की गतिविधियां आज कम देखने को मिलेंगी। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गुजरात के भी कई शहरों में बारिश की बौछारे गिरने की संभावनाएं हैं।

    10:23 (IST)30 Jul 2019
    अगले तीन घंटों में इस राज्य में होगी बारिश

    मौसम विभाग ने मंगलवार (30 जुलाई, 2019) को बताया कि अगले तीन घंटों में हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने विभाग के हवाले से बताया कि बादलों की गरजना के साथ प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सालोन और शिमला जैसे जिलों में बारिश होगी।

    10:19 (IST)30 Jul 2019
    राजस्थान के मौसम का हाल जानिए

    राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर मूसलाधार और कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पाली में सबसे अधिक 22 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। नागौर के नांवा में 19 सेंटीमीटर, पाली के रोहट में 14 सेंटीमीटर, सिरोही के माउंट आबू में 13 सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य कई स्थानों पर 12 सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं सोमवार सुबह से शाम तक कोटा में 5.2 मिलीमीटर, जैसलमेर में 2.3 मिलीमीटर और अजमेर में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

    09:31 (IST)30 Jul 2019
    बाढ़ से सबसे ज्यादा मौत इस जिले में हुईं

    सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत बिहार के सीतामढ़ी जिले में हई है। वहीं, मधुबनी में 30, अररिया (12), दरभंगा (12), शिवहर (10), पूर्णियां (नौ), किशनगंज (सात),मुजफ्फरपुर (चार), सुपौल (तीन), पूर्वी चंपारण (दो) और सहरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।  आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य में 13 जिलों की 1,269 पंचायतों के 111 प्रखंडों में 88.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पांच नदियां - बागमती, बूढी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी राज्य में नौ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है।

    08:06 (IST)30 Jul 2019
    भयंकर बारिश और बाढ़ के चलते अब कैसा है बिहार का हाल

    बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी है। हालांकि, मृतकों की संख्या में लगातार तीसरे दिन कोई बढोतरी नहीं हुई। बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है। वहीं, मधुबनी में 30, अररिया (12), दरभंगा (12), शिवहर (10), पूर्णियां (नौ), किशनगंज (सात),मुजफ्फरपुर (चार), सुपौल (तीन), पूर्वी चंपारण (दो) और सहरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

    आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य में 13 जिलों की 1,269 पंचायतों के 111 प्रखंडों में 88.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पांच नदियां - बागमती, बूढी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी राज्य में नौ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है।