Weather forecast Today India Updates: मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में हल्का मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मुंबई और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।
वहीं दिल्ली के सुबह और शाम के तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है। बताया जा रहा है कि अब दिल्ली की हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब हो सकती है। इसकी वजह दिल्ली के नजदीकी राज्यों हरियाणा, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में किसानों द्वारा पराली जलाना है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड आदि जगहों पर आज आंधी तूफान आने की आशंका है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर भारत कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। बिहार और झारखंड के अधिकतर जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसू की सक्रियता देखी गई है, जिसके चलते अगले हफ्ते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश होने के आसार हैं।
देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद हुई इस बारिश में फसलों को काफी नुकसान हुआ और कई जगह धान की फसल तबाह हो गई। बारिश हिमाचल के कई इलाकों में हुई, लेकिन राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में दिन मौसम गर्म रहेगा, जबकि रात और सुबह में मौसम ठंडा देखने को मिलेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। हवा का स्तर आने वाले दिनों में बहुत खराब स्तर तक पहुंच सकता है।
दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी अब तेजी से हो रही है। मानसून बीते 24 घंटे के दौरान मध्य भारत के अधिकांश इलाकों को पार कर गया है। अभी दक्षिणी ओडिशा से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा के सक्रिय होने के चलते बंगाल की खाड़ी में बड़ी मात्रा में नमी दक्षिण भारत के भागों में पहुंच रही है। इसके चलते आंध्र पदेश के साथ-साथ दक्षिणी कर्टनाक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में अधिकांश जगहों पर मध्यम से हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और तटीय तमिलनाडु के अधिकतर शहरों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
पूर्वी भारत की बात करें तो ओडिशा के भी कुछ शहरों में अच्छी बारिश होने के आसार है, जबकि कोलकाता, मिदनापुर सहित पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, जयपुर और अन्य क्षेत्रों सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा।
मौसम विभाग ने गरज के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ’’ वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत रहा। अधिकारी ने कहा, ‘‘ मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने के और अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है।’’ रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.6 और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में सक्रिय रहा जबकि सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ और रायलसीमा में मानसून कमजोर रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, कोंकण के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूरे विदर्भ, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव का अनुमान है। प्रदेश में 17 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसी बीच धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, बिलासपुर में 29.8, हमीरपुर में 28.9, भुंतर में 28.8, कांगड़ा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे अनुमान लगाया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी पूरे दिन भारी बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने गरज के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान की संभावना जताई है।
जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ का कहर थम चुका है लेकिन इसकी वजह से देश के मध्य एवं उत्तरी हिस्से में गहरा नुकसान हुआ और दर्जनों लोग या तो मारे गए या लापता हैं। तूफान की वजह से शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं जिससे हजारों मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। तूफान की वजह से बिजली एवं संचार व्यवस्था प्रभावित हो गई। प्राधिकारियों ने आगाह किया है कि सोमवार को भी प्रभावित इलाके में बारिश हो सकती है। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, तूफान में 35 लोग मारे गए और 17 लापता हैं।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को क्रमिक कार्रवाई कार्ययोजना (जीआरएपी) प्रभाव में आ जाएगी और स्थिति के हिसाब से निजी वाहनों को निरुत्साहित करने, डीजल जेनरेटरों के इस्तेमाल पर रोक, ईंट के भट्टे और स्टोन क्रशर बंद करने जैसे कठोर कदम तत्परता से उठाये जाएंगे। दिल्ली की वायु गुणवत्ता र्सिदयों से पहले बिगड़ने लगी है। रविवार को यह वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 अंक के पार जाने के साथ ‘बहुत खराब’ हो गयी थी। हालांकि सोमवार को उसमें 50 अंक का सुधार आया लेकिन स्थिति पिछले 24 घंटे के अंदर ‘‘खराब’’ और ‘‘बहुत खराब’’ के बीच बनी हुई है। केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता तथा मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) का कहना है कि दिल्ली में 15 अक्टूबर को पीएम 2.5 सांद्रता में बायोमास जलाये जाने का नौ फीसद योगदान रहने की संभावना है।