Weather forecast Today India Highlights: देश के उत्तरी राज्यों के लोग जहां पिछले 22 दिनों से स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं वहीं केंद्रीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण रोकथाम संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी। पर्यावरण मंत्रालय और प्रदूषण निगरानी संस्था सीपीसीबी ने अवैध निर्माण गतिविधियों और औद्योगिक प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की वहीं उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ईपीसीए ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा।

जहरीली होती हवा से लड़ने के लिए अधिकारियों की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण का स्तर राष्ट्रीय राजधानी में नीचे आया है और इसलिए सम-विषम योजना को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। पिछले महीने दिवाली के बाद से ही दिल्ली स्वच्छ हवा के लिए तरस रही है। शहर की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी जब कुछ लोगों ने बहुत ही ढिठाई से पटाखे फोड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा तय दो घंटे की समय-सीमा का उल्लंघन किया था

इसी बीच जम्म कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में हल्के से लेकर मध्यम श्रेणी का हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। मौसमविज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया जबकि कश्मीर घाटी में उसमें वृद्धि जारी रही। प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा जबकि रात का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह में यह पहली बार हुआ है कि श्रीनगर में तापमान सामान्य के ऊपर रहा जबकि 6-7 नवंबर को इस सीजन का भारी हिमपात हुआ था।

Live Blog

01:19 (IST)20 Nov 2019
दल्ली के वायु प्रदूषण से निपटने के लिये ब्रिटेन और भारत के वैज्ञानिकों ने मिलाया हाथ

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों ने इसके लिये भारतीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (आईएमईएस), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) से हाथ मिलाया है। उनका नया और चालू अध्ययन प्रदूषण के संकट के पीछे के कारणों की पहचान करेगा। 

23:17 (IST)19 Nov 2019
तेज हवा के कारण प्रदूषण में कमी, फिर भी वायु गुणवत्ता खराब

दिल्ली की प्रदूषण में थोड़ी कमी आयी है। इसका कारण है तेज हवाओं का चलना। हालांकि प्रदूषण में कमी के बावजूद भी कुछ स्थानों पर वायु की गुणवत्ता खराब है।

19:53 (IST)19 Nov 2019
तमाम वादों के बावजूद वायु अब भी असुरक्षित है

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लिखा, ‘‘तमाम वादों के बावजूद वायु अब भी असुरक्षित है और वायु प्रदूषण के सुरक्षित स्तर तक पहुंचने तक कार्यकर्ता दबाव बनाना जारी रखेंगे।’’ डिकैप्रियो पहले भी भारत संबंधी पर्यावरण के मुद्दों पर ंिचता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने जून में तमिलनाडु में जल संकट और दिल्ली के गाजीपुर में 65 मीटर ऊंचे कूड़े के ढेर से संबंधित भी पोस्ट किए थे।

18:43 (IST)19 Nov 2019
डिकैप्रियो ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर लिखा

तस्वीरें साझा करते हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लिखा, ‘‘नयी दिल्ली में इंडिया गेट पर 1,500 से अधिक नागरिक इकट्ठे हुए और शहर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के खिलाफ तत्काल कदम उठाने की मांग की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल वायु प्रदूषण में लगभग 15 लाख लोगों की जान जाती है। इन आंकड़ों के अनुसार भारत में वायु प्रदूषण लोगों की मृत्यु के पांच बड़े कारकों में से एक है।’’ पोस्ट के अनुसार प्रदर्शन में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।

18:24 (IST)19 Nov 2019
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई

हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इंस्टाग्राम में एक एक पोस्ट के माध्यम से भारत की राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई है। पर्यावरण को लेकर मुखर 45 वर्षीय अभिनेता (45) ने दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की तस्वीरें साझा करते हुए सोमवार को इंस्टाग्राम पर इस संबंध में चिंता जाहिर की।

15:24 (IST)19 Nov 2019
20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल में लगातार बर्फबारी के बाद सोमवार को लोगों को कुछ राहत मिली। शनिवार को शीतलहर में कमी के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

14:20 (IST)19 Nov 2019
प्रदूषण के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई

केंद्रीय पर्यावरण सचिव ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों के साथ सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इन राज्यों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर चल रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव सी.के. मिश्रा ने बैठक में आवास एवं शहरी मामले, ऊर्जा मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाया है।

13:23 (IST)19 Nov 2019
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 नवंबर से दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

11:20 (IST)19 Nov 2019
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल भी जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है।’’ विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 था जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण स्तर बृहस्पतिवार को एक बार फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है क्योंकि अगले दो-तीन दिनों में हवा की गति कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हल्की से मध्यम धुंध छायी रहेगी और यह सप्ताहांत तक जारी रहेगी।

10:32 (IST)19 Nov 2019
यूपी के मौसम का हाल जानिए

मौसम का रुख इन दिनों सामान्‍य चल रहा है, इस वजह से सर्दी भी अपनी सामान्‍य गति से आगे बढ़ रही है। सुबह ठंडी हवाओं का जोर रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को सिहराया भी। हालांकि सुबह सात बजे तक धूप खिलने के साथ ही ठंडी का असर भी जाता रहा। हालांकि ठंडक के अहसास से लोग गर्म कपडें के लिपटे नजर आए। मौसम विभाग की ओर से जारी सप्‍ताह भर की अपेक्षित रिपोर्ट में भी पूर्वांचल में इस सप्‍ताह बादलों या कोहरे की स्थिति नहीं है।

09:44 (IST)19 Nov 2019
पूर्वांचल के मौसम का हाल जानिए

पूर्वांचल में मौसम का रुख इस बार काफी कुछ पूर्व की अपेक्षा बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बार आम वर्षों की अपेक्षा सामान्‍य तापमान में एक डिग्री की कमी भी देखी गई है। वहीं मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं का क्रम जारी रहा और तड़के का मौसम गलन भरा नजर आया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की धूप जमीन तक पहुंची और ठंड दिन चढ़ते ही गुम भी हो गई और लोगों ने गुनगुनी धूप सेंक कर ठंड से निजात भी पायी। वहीं अरब सागर से उठा बादलों का समूह गोरखपुर तक पहुंच गया है, इसके पूर्वांचल तक आने की भी संभावना है। हालांकि इसके अधिक असरदार न होने से कोई समस्‍या पूर्वांचल में नहीं होनी है।

09:23 (IST)19 Nov 2019
इन इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

स्काईमेटवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल तथा दक्षिणी कर्नाटक में नार्थईस्ट मॉनसून की वर्षा जारी रहेगी, केरल तथा कर्णाटक के उत्तरी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

08:45 (IST)19 Nov 2019
जम्मू के मौमस का हाल जानिए

जम्मू में सोमवार को दिन का तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से कुछ डिग्री नीचे है। शहर में रात का तापमान 11.7 रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कटरा में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक जम्मू कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा लद्दाख में जोजिला, द्रास एवं श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में मध्यम हिमपात होने की संभावना जतायी है।

07:47 (IST)19 Nov 2019
सियाचिन में हिमस्खलन

सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण सेना के चार जवानों और दो कुलियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना के छह र्किमयों समेत आठ लोगों का एक समूह दोपहर बाद तीन बजे 19 हजार फुट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में सेना के दो जवान बच गए हैं। उन्होंने बताया कि पास की चौकी से राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

07:32 (IST)19 Nov 2019
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल