Weather forecast Today India: पहाड़ों पर नवंबर महीने में बर्फबारी का तीसरा स्पेल आने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के करीब पहुंचा है। इस सिस्टम का असर पर्वतीय राज्यों में देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि 20 नवंबर यानी आज शाम से जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू हो जाएगी। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड यानी इन तीनों पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां 21 नवंबर से दिखाई देने लगेंगी। बारिश के साथ बर्फबारी भी इन क्षेत्रों में बढ़ने की आशंका है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार में कमी आने का अनुमान है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। हालांकि इन इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला कुछ समय के लिए थम सकता है
दक्षिण भारत की बात करें तो इस समय नोर्थ-ईस्ट मानसून वहां सक्रिय है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ रेखा का बना होना। इसके अलावा अरब सागर में भी एक ट्रफ रेखा केरल से दक्षिणी तटीय कर्नाटक में विकसित हुई है। अनुमान है कि इन सिस्टमों के चलते दक्षिण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Highlights
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बुधवार को बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गयी। हवा की गति कम होने और पराली जलाये जाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण वायु गुणवत्ता के अगले दो दिनों में गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान जताया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार शाम चार बजे 301 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। मंगलवार को शाम चार बजे यह 242 रहा था।
एम्स, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर वी.के. शर्मा के अनुसार, प्रदूषण के कारण त्वचा में समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां सामने आई हैं।
दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ने-घटने के क्रम में चिकित्सकों ने कहा कि देश की राजधानी में त्वचा संबंधी समस्याओं में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर का जहरीला प्रदूषण न सिर्फ यहां रहने वालों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है, बल्कि उनकी त्वचा पर भी काफी असर डाल रहा है। इससे लोगों को एलर्जी, खुजली, रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 242 दर्ज किया गया। एक दिन पहले इसी समय में यह 214 था। दिल्ली के आस पास के क्षेत्र गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया जो ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में आता है और मंगलवार को देश में यह शहर सबसे अधिक प्रदूषित रहा। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 272 एवं 256 दर्ज किया गया जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।
बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 12 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी व आस-पास के इलाकों में सुबह से धूप खिली हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के पास आ गया है, और इस कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। पूवरेत्तर राज्यों में चक्रवर्ती तूफानी हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे प्रदेश में रात के दौरान तापमान में गिरावट आएगी।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ सकता है। यहां बर्फीली हवाओं की दस्तक शुरू होने को है। पंजाब में 25 नवंबर से बारिश देखी जा सकती है। अनुमान है कि राज्य में अमृतसर, तरन तारन, फरीदकोट, गुरदारसपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का में बारिश होगी। यहां से शुरू होकर बाद में 26 और 27 नवंबर को पूरे राज्य में बारिश संभव है।
अगले दो दिनों में दक्षिण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम साफ रहेगा लेकिन इन तीन राज्यों में बारिश मुसीबत बन सकती है। चेन्नई में 21 नवंबर से बारिश बढ़ सकती है।
प्रदेश में मौसम के तेवर बदलने से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। राज्य के पहाड़ी में अगले चार दिन बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में आगामी 23 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा।
मानसून का समय खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में अभी बारिश का खतरा बरकरार है। मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान बताता है कि 20 नवंबर से फिर से मौसम बिगड़ सकता है। दक्षिण भारत के तीन राज्यों में 21 नवंबर से तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बर्फबारी संभव है, जिसके चलते अब ठंड बढ़ सकती है। इससे रास्ते भी रुक सकते हैं और कई मौकों पर यह घटना जानलेवा भी हो सकती है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले में 62 वर्षीय आदिवासी किसान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि किसान का क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिला, जो छह दिन से वहां लटका हुआ था। मृतक तुलसीराम शिंदे के परिवार के सदस्यों ने हालिया बेमौसम बारिश से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने को इसकी वजह बताया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। चन्नी थाने के निरीक्षक गणेश वानरे ने बताया कि वन रक्षकों को शिंदे का शव मंगलवार दोपहर अकोला शहर से 70 किलोमीटर नवेगांव में जंगल में पेड़ से लटका मिला।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिन की राहत के बाद मंगलवार को हवा ठहरने और खेतों में फसल अवशेषों को जलाये जाने के कारण दिल्ली की हवा फिर से खराब हो गयी।। अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 242 दर्ज किया गया। एक दिन पहले इसी समय में यह 214 था। दिल्ली के आस पास के क्षेत्र गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया जो ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में आता है और मंगलवार को देश में यह शहर सबसे अधिक प्रदूषित रहा। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 272 एवं 256 दर्ज किया गया जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।