Weather forecast: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और सिरमौर जिले में भारी बारिश हुई। वहीं कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर चुका है।
शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिहं ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला और अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां बृहस्पतिवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 102.4 मिमी बारिश हुई।
मौसम कार्यालय की ओर से मुहैया कराए गए आकंड़ों के अनुसार धर्मशाला में 80.4 मिमी बारिश, नाहन में 71.3 मिमी बारिश, पाओन्टा साहिब में 54.4 मिमी बारिश, सुंदरनगर में 30.4 मिमी, पालमपुर में 28.8 मिमी, ऊना में 26.2 मिमी और बिलासपुर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि कुफरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार तक जारी रह सकती है। बता दें कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गुरुवार से ही लगातार बारिश हो रही है। अब अगले दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने बिहार में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य के कई इलाकों खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर जैसे इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से तेज नम हवाएं पूर्वांचल में आ रही हैं जिसके कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देश के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं क्योंकि अरब सागर से पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है। दिल्ली में भी बादल छाए हैं और हवा में नमी आ गई है।
वहीं बिहार के 14 जिलों में शनिवार को तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। सीएम नीतीश कुमार, अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक भी करेंगे। इसी बीच रांची जमशेदपुर, कोलकाता, मिदनापुर सहित पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भीषण बारिश का भी पूर्वानुमान है।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले लगभग दो दिन से हो रही आफत की बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में 44 लोगों की मौत हो गयी जबकि वर्षा का क्रम अभी एक और दिन जारी रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अभी दक्षिण—पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात का प्रभाव बना हुआ है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा की वजह से यह बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्षा का यह सिलसिला शनिवार तक जारी रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो गयी है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश को देखते हुए समुचित व्यवस्था करें।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि समूचे उत्तर पश्चिम इलाके में मानसून सक्रिय है। शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, बनारस, कानपुर और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।वहीं, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस अवधि के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की वापसी के लिये कम से कम पांच दिन तक क्षेत्र विशेष में मानसून की सक्रियता नगण्य हो और इस अवधि में बारिश भी नहीं होनी चाहिये। इस स्थिति को ही मानसून की वापसी की शुरुआत माना जाता है। (भाषा)
अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। विशेषकर बंगलुरू, चेन्नई और कोची क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
तेलंगाना के नारायणपेट जिले में हुई भारी बारिश के दौरान एक मिट्टी से बने घर की छत गिरने से आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई। वहीं, हैदराबाद में भी बारिश से भारी तबाही हुई है। छत गिरने की घटना शुक्रवार सुबह पुलिमिडी गांव में हुई। हादसे में घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार से ही हैदराबाद और राज्य के कई अन्य इलाकों में भारी बारिश हो रही है, हालांकि आज सुबह बारिश में थोड़ी कमी आई है। (भाषा)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और सिरमौर जिले में भारी बारिश हुई। वहीं कुफरी सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर चुका है।
शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिहं ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला और अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां बृहस्पतिवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 102.4 मिमी बारिश हुई।
पुणे बारिश: लापता लोगों के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में कमी महसूस की गई। वहीं दक्षिण पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ घंटों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर पूर्वी अरब सागर के चक्रवाती हवाओं के अक्षेत्र और ट्रफ रेखा के प्रभाव से उम्मीद है कि मध्य भारत के कई इलाकों में खासकर जबलपुर, भोपाल, नागपुर और अहमदाबाद, मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों उत्तरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लगभग सभी भागों के साथ-साथ गुजरात के पूर्वी हिस्सों और सौराष्ट्र में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां बृहस्पतिवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 102.4 मिमी बारिश हुई। धर्मशाला में 80.4 मिमी बारिश, नाहन में 71.3 मिमी बारिश, पाओन्टा साहिब में 54.4 मिमी बारिश, सुंदरनगर में 30.4 मिमी, पालमपुर में 28.8 मिमी, ऊना में 26.2 मिमी और बिलासपुर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कुफरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग और किन्नौर के कालपा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.3 डिग्री सेल्सियस और 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में गुरुवार को लगातार बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज शहर के स्कूल कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट आयी है और तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश आदि में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसके बाद तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर के आसमान में आज बादल छाए हुए हैं। हवा में नमी आ गई है, जिसके चलते राजधानी और इसके आसपास के इलाकों के तापमान में कमी आयी है। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया है।
पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते इन राज्यों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज अच्छी बारिश की संभावना जतायी गई है।
बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आयी है। राजधानी पटना में गुरुवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे यानि कि 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने चेताया है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो दिन यानी 27 सितंबर और 28 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं पूर्वांचल की तरफ आ रही है जिसके वजह से सूबे में रुक रुककर बारिश हो रही है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आये एक इलाके में फंसे 10 महीने के एक शिशु और उसके परिजनों को दमकल विभाग के र्किमयों ने सुरक्षित वहां से निकाल लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह दिख रहा है कि पानी की बौछारों के बीच एक लाइफरिंग (प्लास्टिक ट्यूब) का इस्तेमाल कर शिशु को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला जा रहा है।दमकल अधिकारी मारुति देवकुले ने कहा कि शिशु समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य बुधवार को मित्र मंडल चौक के पास पार्वती इलाके में अपने घर के बाहर फंस गये थे। भारी बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया है।अधिकारियों ने बताया कि पुणे में बुधवार को भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गयी जिससे 12 लोगों की मौत हो गयी है।
महाराष्ट्र के पुणे में बारिश के चलते कई स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते पुणे के कई इलाकों में पानी भर गया है।
महाराष्ट्र के पुणे में हो रही मुसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खबरों के मुताबिक जिले में लगातार बारिश से अलग-अलग इलाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं बारिश के चलते कम से कम 500 लोगोंं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.8, ग्वालियर का 23.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो एलर्ट जारी किया है। राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम गर्मी से राहत देने वाला है, आंशिक बादल छाने से बीच-बीच में धूप निकल आती है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे।
पूर्वांचल में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कई जिलों में रात से ही जमकर बारिश हो रही है। गोरखपुर में बारिश के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए। रात से ही बारिश होने के कारण कई मोहल्लों और सड़कों पर पानी लग गया है। गोरखपुर के अलावा बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में भी बारिश हो रही है।
पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। स्काईमेट के मुताबिक ओडिशा के आंतरिक शहरों, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में फिलहाल हल्की से मध्यम बौछारे गिरने की संभावना है। तटीय कर्नाटक के साथ केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे की राजधानी भोपाल समेत कई अन्य इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादल के चलते मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन देखा गया है गर्मी से भले ही लोगों को हल्की राहत मिली हो लेकिन उमस और बढ़ गई है। राज्य में बीते 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी के चलते कई इलाकों में अगले 24 घंटों में बौछारें पड़ सकती है।